विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PHOTOS: चारों तरफ तबाही का मंजर, रूसी हमलों से दहला यूक्रेन; 14 लोगों की मौत

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 01 Aug 2025 05:03 PM (IST)

यूक्रेन युद्ध में रूस ने कीव पर बड़ा हमला किया जिसमें 14 लोगों की जान गई और 146 घायल हुए। ...और पढ़ें

रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर जबरदस्त हमले किए।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर जबरदस्त हमले किए।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

रॉयटर्स, कीव। साढ़े तीन वर्ष से जारी यूक्रेन युद्ध में रूस ने बुधवार-गुरुवार की रात कीव पर बड़ा हमला किया। इस हमले में 14 लोग मारे गए और 146 घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में छह वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है।

युद्ध में किसी एक रात में कीव पर रूसी हमले में हताहतों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इस बीच रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर चासिव यार पर कब्जे का दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, हमने शहर को आजाद करवा लिया है।

कीव में 27 स्थानों को बनाया गया निशाना 

रूस ने 309 ड्रोन और आठ मिसाइलों से राजधानी कीव के आवासीय भवनों, स्कूलों, अस्पतालों समेत 27 स्थानों को निशाना बनाया है। इसके चलते कई स्थानों पर आग लग गई जिसे घंटों बाद तक नहीं बुझाया जा सका।

हमले से बर्बाद हुए भवनों के मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि विश्व ने एक बार फिर देखा कि रूस किस तरह से अमेरिका, यूरोप और यूक्रेन की शांति की इच्छा पर कुठाराघात कर रहा है।

शक्ति के बिना शांति असंभव है। इसलिए सहयोगी देश और विश्व हमारी मदद करे। कीव के मेयर विटाली क्लित्सच्को ने बताया है कि घायलों में 11 बच्चे हैं। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने रूस के 288 ड्रोन और तीन क्रूज मिसाइलों को आकाश में ही नष्ट कर दिया।

16 महीने की लड़ाई के बाद रूस ने चासिव यार पर किया कब्जा

करीब 16 महीने की लड़ाई के बाद रूस ने गुरुवार को पूर्वी यूक्रेन के शहर चासिव यार पर कब्जे का दावा किया। इसके बाद रूसी सेना का यूक्रेनी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है। इसी के साथ रूसी सेना ने चासिव यार के दक्षिण-पश्चिम में स्थित पोक्रोव्स्क शहर पर दबाव बढ़ा दिया है।

साथ ही नजदीकी शहरों पर भी खतरा बढ़ गया है। विदित हो कि चासिव यार का इलाका दुष्कर भौगोलिक स्थितियों वाला है। यहां पर किसी भी सेना के लिए प्रतिरोध का सामना करते हुए आगे बढ़ना बहुत मुश्किल है।

आठ अगस्त तक समझौता करें रूस-यूक्रेन : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध की समाप्ति के लिए आठ अगस्त तक रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता चाहते हैं। इसके लिए रूस और यूक्रेन तत्काल वार्ता करें और स्थायी शांति के लिए समझौता करें।

अगर आठ अगस्त तक समझौता नहीं हुआ तो उसके बाद अमेरिका यूक्रेन में शांति कायम करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। यह बात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक जान केली ने कही है।

यह भी पढ़ें- तो ये है टैरिफ के पीछे की असल वजह... अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने बताया क्यों भारत पर भड़के हैं ट्रंप