Move to Jagran APP

रूस में कोरोना का कहर अब भी जारी, राजधानी मॉस्को में बुजुर्गों को घर में रहने की नसीहत, वर्क फ्रॉम होम पर जोर

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अपने ब्लॉग में 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों से आग्रह किया कि वे सोमवार से घर पर रहें अपने संपर्कों को दूसरों के साथ सीमित करें और केवल आवश्यक होने पर अपना निवास स्थान छोड़ें।

By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 03:02 PM (IST)
COVID-19 के गंभीर मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

मॉस्को, एपी। मॉस्को अधिकारियों ने बुजुर्गों को घर पर रहने के साथ-साथ नियोक्ताओं को रूसी राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के बाद, अधिक से अधिक लोगों को घर से काम करने देने की अनुमति देने के लिए कहा है। शुक्रवार को, स्वास्थ्य अधिकारियों ने 7,212 नए मामलों की सूचना दी, जो जून के बाद से उच्चतम दैनिक वृद्धि है। मॉस्को में, पिछले हफ्ते नए दैनिक संक्रमण की संख्या बढ़ने लगी और शुक्रवार को 1,500 से अधिक मामले सामने आए, जो दो सप्ताह पहले 700 के आस पास थे। 

loksabha election banner

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'हममें से कोई भी इस वक्त सख्त प्रतिबंधों में वापस नहीं लौटना चाहेंगे। मुझे उम्मीद है कि हम इससे बच सकते हैं।' सोबयानिन ने 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों से आग्रह किया कि वे सोमवार से घर पर रहें, अपने संपर्कों को दूसरों के साथ सीमित करें और केवल आवश्यक होने पर अपना निवास स्थान छोड़ें। 

नियोक्ता को घर से काम करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यस्थल कम से कम आने और अगर आना पड़े तो शारीरिक दूरी और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 32.1 मिलियन यानी की तीन करोड़ 21 लाख को पार पहुंच गई है, जबकि मृत्यु 981,000 से अधिक हो गई है।

कुल मामलों की संख्या शुक्रवार की सुबह तक 32,135,220 हो गई है और मृत्यु दर बढ़कर 981,754 हो गई, विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नवीनतम अपडेट में इसकी जामकारी दी है। कोरोना वायरस दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका में अब तक कुल 6,976,215 मामले सामने आए हैं और 202,762 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत 5,732,518 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि देश में मृत्यु का आंकड़ा 91,149 हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.