Move to Jagran APP

Russia Plane Crash: मध्य रूस में सेना का कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत, 5 घायल

रूस के रियाजान शहर में एक सैन्य विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का इलाज रियाजान शहर में ही चल रहा है।

By Deepak YadavEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 07:52 PM (IST)
फाइल फोटो: मध्य रूस में सेना के विमान दुर्घटना में चार लोग मारे गए

यरोस्लाव, रूस, एएनआइ। रूसी शहर रियाजान के पास एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रीय सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बताया कि, रियाजान के मिखाइलोवस्काय रोडवे के पास विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद चार लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय सरकार के अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी तीव्र थी कि किसी को बचा पाना मुश्किल था। ऐसे में चार लोग इस घटना में मारे गए और पांच बुरी तरह से घायल हो गए।  

loksabha election banner

क्षेत्रीय सरकार ने स्पुतनिक के हवाले से कहा कि सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। विमान क्रैस में बुरी तरह से घायल लोगों को बहुत चोटे आई हैं जिनका रियाजान शहर में ही इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है और उनकी हालत स्थिर है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि Il-76 सैन्य परिवहन विमान के एक इंजन में खराबी के कारण रियाजान में उतारा गया।

टास समाचार एजेंसी के मुताबिक विमान जब प्रशिक्षण उड़ान भर रहा था तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कार्गो विमान के प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पाइलट ने एक इंजन में खराबी का पता लगाया मगर लैंडिंग के पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंत्रालय ने कहा कि विमान दुर्घटना इतनी भयावह थी कि किसी का भी बच पाना नामुमकिन था। मगर चार लोगों के मौत के बाद पांच लोग बचे हैं जिन्हें बहुत गम्भीर चोटें आई हैं। रक्षा मंत्रालय अपने घायल सैनिको का रियाजान में ही इलाज करा रहा है। ऐसे में बताया जा रहा है कि घायलों की हालत अभी स्थिर है और वे सभी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.