रूस में भालू के हमलों से हाहाकार, अब तक 35 लोगों की मौत
हाल के हफ्तों में रूस में मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है, जो अक्टूबर की शुरुआत में 22 था ...और पढ़ें

रूस में भूरे भालू (ब्राउन बियर) की आबादी दोगुनी होकर 3.08 लाख हो गई है
HighLights
रूस में भूरे भालू (ब्राउन बियर) की आबादी दोगुनी होकर 3.08 लाख हो गई है
यूक्रेन में युद्ध के चलते कई शिकारी सेना में भर्ती हो गए हैं, इसलिए भालू बढ़ गए हैं
रॉयटर, मास्को। रूस में भालू के हमलों की घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है, जिसके चलते वसंत ऋतु की शुरुआत से अब तक देश भर में 35 लोगों की जान जा चुकी है।
सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए के अनुसार, हाल के हफ्तों में इन मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है, जो अक्टूबर की शुरुआत में 22 था और अब बढ़कर 35 हो गया है। हाल ही में इसका शिकार कामचटका स्थित एक हालिडे कैंप का सुरक्षा गार्ड बना है।
अधिकारियों के मुताबिक, पिछले तीन दशकों में रूस में भूरे भालू (ब्राउन बियर) की आबादी दोगुनी होकर 3.08 लाख हो गई है। इसकी मुख्य वजहें अल्प अवधि वाली हल्की सर्दियां हैं।
इसके अलावा, बुरियाटिया क्षेत्र के प्रमुख एलेक्सी त्सिदेनोव ने बताया कि यूक्रेन में युद्ध के चलते कई शिकारी सेना में भर्ती हो गए हैं, जिससे भालूओं की संख्या नियंत्रित करना कठिन हुआ है।
साथ ही, जंगल की आग, खराब फसल और वन्य उत्पादों की मांग में कमी भी इन हमलों की वजह बनी है। बढ़ते खतरे को देखते हुए रूसी सरकार ने सितंबर में भालूओं के शिकार को आसान बनाने के उपाय तैयार करने की घोषणा की है।