विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...जब एक इंजेक्शन के बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बोलें नर्सें दिखने लगीं हूर

By Vinay TiwariEdited By:
Published: Tue, 28 Jan 2020 01:58 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 12:53 PM (IST)

इमरान खान ने एक कार्यक्रम में कहा कि जब उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था तो उनको नर्सें हूर नजर ...और पढ़ें

...जब एक इंजेक्शन के बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बोलें नर्सें दिखने लगीं हूर
...जब एक इंजेक्शन के बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बोलें नर्सें दिखने लगीं हूर

नई दिल्ली, एजेंसी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक कार्यक्रम में बयान दिया कि जब उन्हें इंजेक्शन लगाया गया तो उनको नर्सें हूर नजर आने लगी। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। 

प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक अस्पताल के कार्यक्रम में कहा कि एक इंजेक्शन लगने के बाद नर्सें उन्हें हूर नजर आने लगी थीं। उन्होंने ये भी बताया कि 2013 में चुनाव प्रचार के दौरान स्टेज से गिर गये थे और उस वक्त उन्हें इसी अस्पताल में लाया गया था। अस्पताल में दाखिल होने के बाद जब उन्हें नर्सों ने इंजेक्शन लगाया तो ऐसा लगा जैसे उन्हें हूर दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं इंजेक्शन लगने के बाद उन्हें दर्द से छुटकारा मिल गया। हालांकि डॉक्टर से एक बार फिर पेनकिलर इंजेक्शन लगाने को कहा मगर उन्होंने मना कर दिया।

ट्रोलर आर्मी को जैसे ही इमरान खान की तरफ से हूर वाले बयान की खबर आई, उन्होंने प्रधानमंत्री की खिंचाई करनी  शुरू कर दी। उनके इस बयान पर अलग-अलग तरह के लोगों ने बयान दिए। खुदा बख्श ने कहा कि इमरान खान को इतने इंजेक्शन लगा देने चाहिए कि वो इरान के लिए उड़ सकें। इसी तरह से अन्य लोगों ने भी उनको खूब ट्रोल किया।  

इससे  कुछ दिन पहले भी पाकिस्तान में एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें जलवायु परिवर्तन मामलों की संघीय राज्य मंत्री जरताज गुल वजीर प्रधानमंत्री इमरान खान की शान में कसीदे पढ़ती नजर आई थीं। वह इमरान खान की तारीफ करते हुए उनकी कातिल मुस्‍कुराहट का जिक्र कर रही थीं। इतना ही नहीं वीडियो में जरताज ने इमरान को करिश्माई शख्‍स बताया है।

जरताज ने वीडियो में कहा, 'प्रधानमंत्री इमरान खान की शख्सियत बेहद खास है। अगर आप बॉडी लैंग्वेज की बात करना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि वह सबसे अच्छे, करिश्माई शख्‍स हैं। जब कभी वह किसी समस्या को हाथ में लेते हैं, वह जो उनकी कातिल मुस्कान है (उसके साथ), जब कभी वह बैठक कक्ष में दाखिल होते हैं, तो उनका करिश्मा हमारे संदेहों को उड़ा ले जाता है। उनकी बॉडी लैंग्‍वेज की काफी तारीफ होती है, वे जैसे चलते हैं, वे जैसे बैठते हैं, वो काफी आकर्षित है। अब इमरान खान का ये एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने इंजेक्शन लगने के बाद नर्सों को हूर कहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।