कमरा साफ करने को कहा तो बच्चे ने दादी को मार दी गोली, फिर खुद को भी मार ली गोली
अमेरिका के एरिजोना प्रांत में कमरा साफ करने के लिए कहने पर 11 साल के एक बच्चे ने गोली मारकर दादी की जान ले ली। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 05:59 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 05:59 PM (IST)
लॉस एंजिलिस, एएफपी। अमेरिका के एरिजोना प्रांत के लिशफील्ड पार्क शहर में अपना कमरा साफ करने के लिए कहने पर 11 साल के एक बच्चे ने गोली मारकर दादी की जान ले ली। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली।
घटना बीते शनिवार की है। बच्चा अपने दादा-दादी के संरक्षण में उनके साथ ही रहता था। बच्चे के दादा ने पुलिस को बताया कि उसे कई बार अपना कमरा साफ करने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बार-बार सफाई के लिए कहे जाने से नाराज होकर उसने उस वक्त दादी के सिर में गोली मार दी जब वह अपने पति के साथ टीवी देख रही थीं।
पुलिस के अनुसार, गोली चलने के बाद दादा पहले पोते को पकड़ने के लिए दौड़े फिर मुड़कर पत्नी की मदद करने आ गए। इस बीच, बच्चे ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि पिस्तौल बच्चे के दादा की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें