विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शांति वार्ता से पहले पाकिस्तान के नूर खान बेस के पास दिखा अमेरिकी वायुसेना का विमान, लगने लगे कयास

Published: Fri, 10 Apr 2026 05:55 PM (IST)

अमेरिका और ईरान के बीच उच्च-स्तरीय शांति वार्ता से पहले रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर एक अमेरिकी वायुसेना का विमान देखा गया, जिससे सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पाकिस्तान के नूर खान बेस के पास दिखा अमेरिकी वायुसेना का विमान(फोटो: रॉयटर्स)

पाकिस्तान के नूर खान बेस के पास दिखा अमेरिकी वायुसेना का विमान(फोटो: रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस्लामाबाद, वाशिंगटन और तेहरान के बीच उच्च-स्तरीय शांति वार्ता की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका उद्देश्य दो सप्ताह के सशर्त युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलना है। पाकिस्तान की राजधानी में इस शुक्रवार एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक हलचल देखी गई। चार्ल्सटन लिखे एक अमेरिकी वायुसेना के परिवहन विमान को रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर उतरते देखा गया।

नूर खान बेस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमेरिकी विमान के आगमन ने उन अटकलों को हवा दे दी है कि वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडलों का आना शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, इस वार्ता के लिए इस्लामाबाद के रेड जोन और विशेष रूप से सेरेना होटल के आसपास सुरक्षा को अभूतपूर्व स्तर पर बढ़ा दिया गया है।

नूर खान एयरबेस, जो अतीत में कई बार क्षेत्रीय तनावों का केंद्र रहा है, फिलहाल अमेरिकी और पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों की कड़ी निगरानी में है।

अनिश्चितता के बीच शांति की कोशिश

हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन वार्ता के परिणामों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दोनों देशों अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे पर हाल ही में हुए एक नाजुक सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस तनावपूर्ण पृष्ठभूमि के बावजूद, राजनयिकों को उम्मीद है कि इस्लामाबाद की यह मेज इन दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच संवाद का सेतु बनेगी।

इन मुद्दों पर हो सकती हैं चर्चा

इस बैठक का एजेंडा काफी संवेदनशील है। चर्चा के केंद्र में निम्नलिखित प्रमुख बिंदु रहने की संभावना है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम यूरेनियम संवर्धन की सीमा तय करने पर बातचीत हो सकती है। वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए हॉर्मुज स्ट्रेट समुद्री मार्ग से व्यापार का अबाध प्रवाह सुनिश्चित करना।

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील एक महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है, ईरान द्वारा शांति की दिशा में कदम बढ़ाने के बदले अमेरिकी प्रतिबंधों में संभावित रियायतें पर चर्चा होना निश्चित है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले किले में तब्दील हुआ इस्लामाबाद, हाई अलर्ट पर पाकिस्तान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।