विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आठ-आठ साल की 2 या चार-चार साल की 4 लड़कियां', पाकिस्तानी मौलवी के मजाक पर भड़का लोगों का गुस्सा

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:35 PM (IST)

मसूद मजाक करते हुए कहते हैं कि अगर किसी को 16 साल की दुल्हन नहीं मिल रही है तो वह ...और पढ़ें

पाकिस्तानी मौलवी के मजाक पर भड़का लोगों का गुस्सा।

पाकिस्तानी मौलवी के मजाक पर भड़का लोगों का गुस्सा।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तानी इस्लामिक उपदेशक मुफ्ती तारिक मसूद की, बाल विवाह का बचाव करने वाले उनके कई उपदेशों और बयानों के लिए उनकी आलोचना हो रही है। 'डेली मिरर श्रीलंका' एक रिपोर्ट में इस प्रभावशाली देवबंदी मौलवी की टिप्पणियों का विस्तार से जिक्र किया गया है।

रिपोर्ट में एक वायरल वीडियो का हवाला दिया गया है, जिसमें मसूद मजाक करते हुए कहते हैं कि अगर किसी को 16 साल की दुल्हन नहीं मिल रही है तो वह आठ-आठ साल की दो लड़कियां या चार-चार साल की चार लड़कियां उपलब्ध करवा सकते हैं।

तारिक मसूद की लोगों ने की आलोचना 

इस टिप्पणी की लोगों ने कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि इससे बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों के बहुत हल्का बना दिया गया है और नबालिगों के यौनकरण को सामन्य ठहराने की कोशिश की गई है। वहीं मसूर के समर्थकों के इस आलोचना को महज एक गलतफहमी बताकर खारिज कर दिया और कहा कि यह तो बस एक मजाक था, जिसे संदर्भ से हटकर पेश किया गया है।

मसूद ने शादी की कानूनी न्यूनतम उम्र तय करने किया विरोध- रिपोर्ट

अखबार ने इस बात की ओर भी इशारा किया है कि मसूद ने शादी की कानूनी न्यूनतम उम्र तय करने वाले कानूनों का बार-बार विरोध किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उनका तर्क है कि इस्लामिक कानून में शादी के लिए 18 साल की कोई तय न्यूनतम उम्र नहीं बताई गई है। उनका मानना है कि लड़की की शादी कब हो, यह तय करने का अधिकार माता-पिता या अभिभावकों के पास ही होना चाहिए।

अखबार के अनुसार, मसूद अपने उपदेशों में अक्सर इस बात पर जोर देते हैं कि किसी लड़की की शादी के लिए उसकी उम्र देखने के बजाय, उसके शारीरिक विकास और परिपक्वता को देखना चाहिए। उन्होंने वैवाहिक संबंधों के संदर्भ में नौ और दस साल की लड़कियों की शारीरिक उपयुक्तता पर भी टिप्पणी की थी।

पाकिस्तान पहले से ही बच्चों के यौन शोषण, जबरदस्ती की शादियों और लैंगिक समानता जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में, इस तरह के लोगों का एक लोकप्रिय हस्ती के रूप में सामने आना बेहद चिंताजनक है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।