विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

व्यापार पूरी तरह बंद, फिर भी भारतीय सामान कैसे आयात कर रहा पाकिस्तान? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:55 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार पूरी तरह बंद होने के बावजूद, एक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 की ...और पढ़ें

भारतीय सामान कैसे आयात कर रहा पाकिस्तान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारतीय सामान कैसे आयात कर रहा पाकिस्तान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक व्यापार पूरी तरह बंद

  2. पाकिस्तान द्वारा भारतीय आयात में 69% की भारी वृद्धि

  3. दुबई, सिंगापुर जैसे तीसरे देशों से हो रहा आयात

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार पूरी तरह बंद है। लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पता चला है कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पाकिस्तान द्वारा भारत के लिए जाने वाले आयात में 69 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार पूरी तरह बंद है, तो फिर पाकिस्तान भारतीय सामान कैसे आयात कर रहा है?

आयात में 69 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के आकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पाकिस्तान द्वारा भारत से किए जाने वाले आयात में 69 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनावपूर्ण रिश्ते रहे हैं, जिसका असर व्यापार पर भी पड़ता है। फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार नहीं हो रहा है। फिर भी पाकिस्तान भारतीय सामान को भारी मात्रा में आयात कर रहे है। इसके लिए वो किसी तीसरे देश का सहारा लेता है। जिनमें दुबई, सिंगापुर और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं।

भारत से सीधे सामान आयात नहीं करता पाकिस्तान

दरअसल, भारत के माल सीधे पाकिस्तान नहीं भेजा जाता, बल्कि पहले इन देशों को बंदरगाहों पर भेजा जाता है। वहां पर वेयरहाउस में पैकेजिंग और लेबलिंग बदलकर साथ ही कंट्री ऑफ ओरिजन बदल दिया जाता है। जिसके बाद नए देश के नाम के साथ इस सामान को पाकिस्तान भेज दिया जाता है।

प्रतिबंध के बाद भी इतनी बड़ी मात्रा में पाकिस्तान का भारतीय सामान खरीदना बताता है कि पड़ोसी देश भारत के बने समान पर कितना ज्यादा निर्भर है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने इमरान की बहनों की हिरासत बढ़ाई