पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने इमरान की बहनों की हिरासत बढ़ाई
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत ने पूर्व पीएम इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत 30 दिन और बढ़ा दी है। ...और पढ़ें

इमरान की बहनों की बढ़ाई गई हिरासत। (फाइल फोटो।)
HighLights
पंजाब सरकार ने इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत बढ़ाई।
अलीमा, नूरीन, उजमा खान की हिरासत 30 दिन बढ़ी।
जन सुरक्षा कानून के तहत लाहौर जेल में बंद हैं।
डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने जन सुरक्षा कानून के तहत जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को 30 और दिनों के लिए बढ़ा दिया है।
अलीमा खान, नूरीन नियाजी और उजमा खान को लाहौर की कोट लखपत जेल में एक महीने से अधिक समय से हिरासत में रखा गया है। अलीमा को जहां 20 सितंबर को हिरासत में लिया गया था, वहीं उजमा और नूरीन को अगले दिन हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई तब की गई, जब जेल में बंद इमरान खान के समर्थन में लोगों को एकजुट करने की कोशिशें चल रही थीं।
पंजाब के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल ने सोमवार को लाहौर हाई कोर्ट को बताया कि लाहौर के डिप्टी कमिश्नर की सिफारिश पर सरकार ने खान की तीन बहनों की हिरासत को 30 और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इसके बाद कोर्ट ने तीनों की रिहाई की मांग करने वाली याचिका का निपटारा कर दिया।
यह याचिका अलीमा के बेटे शहरज ने दायर की थी, जिसमें बहनों की हिरासत को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ता के वकील ने पिछले हफ्ते कोर्ट को बताया था कि हिरासत अवधि पूरी होने के बावजूद तीनों बहनें जेल में ही हैं।
