विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तालिबान ने की भारतीय सेना की तारीफ, 1971 जंग की फोटो शेयर कर पाकिस्तान को दी धमकी, कहा- गलती मत करना

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Tue, 03 Jan 2023 10:54 AM (IST)

Taliban on Pakistan तालिबान और पाकिस्तान के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं। तालिबानी नेता ने 1971 जंग की एक तस्वीर ...और पढ़ें

1971 war तालिबान ने की भारतीय सेना की तारीफ
1971 war तालिबान ने की भारतीय सेना की तारीफ

नई दिल्ली, एजेंसी। तालिबानी नेता अहमद यासिर ने पाकिस्तान को धमकी दी है। धमकी के साथ ही अहमद यासिर ने 1971 में हुई भारत-पाकिस्तान की जंग की एक तस्वीर भी शेयर की है। अहमद ने तस्वीर शेयर कर भारतीय सेना की तारीफ की, जबकि पाकिस्तान को चिढ़ाया है।

अहमद यासिर की पाकिस्तान को धमकी की वजह दोनों देशों के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी तल्खी है। दरअसल, पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने अफगान तालिबान को धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को हमारे देश में हमले से नहीं रोका, तो हम अफगानिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया करेंगे।

पाकिस्तान को दिलाई 1971 जंग की याद

पाकिस्तान की चेतावनी पर अहमद यासिर ने पलटवार किया है। अहमद यासिर ने ट्वीट कर लिखा कि यह अफगानिस्तान है, गौरवशाली साम्राज्यों का कब्रिस्तान। हम पर सैन्य हमले की बात न सोचें, नहीं तो भारत के साथ सैन्य समझौते की शर्मनाक स्थिति होगी।

अहमद यासिर ने शेयर की मशहूर तस्वीर

अहमद यासिर ने 1971 में भारत-पाक जंग की मशहूर तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में पाकिस्तानी सेना भारत के सामने सरेंडर कर रही है। पाकिस्तानी फौज के अधिकारी एक दस्तावेज पर दस्तखत करते भी नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों ने किया था सरेंडर

बता दें कि 1971 में भारत के साथ जंग में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। इस जंग में पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिकों ने सरेंडर किया था। पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्लाह खान ने दस्तावेज पर दस्तखत किए थे। तस्वीर में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोढ़ा भी दिख रहे हैं। इसी जंग के बाद पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश अलग देश बना था।

ये भी पढ़ें:

गर्भाशय कैंसर समेत कई रोगों की वैक्सीन आएगी, चीन में फैले वायरस और लाइफस्टाइल बीमारियों से निपटना बड़ी चुनौती

Fact Check: 2020 में टीवी9 भारतवर्ष पर प्रसारित वीडियो बुलेटिन के क्लिप को हाल का बताकर भ्रामक दावे से किया जा रहा वायरल