विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान के स्वात में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 15 की मौत; 20 घायल

Published: Sun, 02 Aug 2026 08:55 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2026 04:13 AM (IST)

पाकिस्तान के स्वात जिले में एक पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में 15 लोगों की जान चली गई और 20 घायल हो गए।

पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान हुए धमाके में 15 लोगों की मौत।

पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान हुए धमाके में 15 लोगों की मौत।

HighLights

  1. पाकिस्तान के स्वात में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला हुआ।

  2. धमाके में 15 लोगों की मौत, जबकि 20 घायल हुए।

  3. पुलिसकर्मियों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की थी।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के स्वात जिले में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई है और 20 घायल हो गए हैं।

जियो टीवी के अनुसार, स्वात जिले के पुलिस अधिकारी उमर खान ने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने स्टेशन के गेट पर हमलावर को रोकने और उसकी तलाशी लेने की कोशिश की, तो उसने विस्फोटक में धमाका कर दिया।

सुरक्षाबलों ने धमाके की जांच शुरू की

सुरक्षाबलों ने तुरंत इस इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी। यह धमाका पुलिस स्टेशन के पास तब हुआ जब सैकड़ों लोग स्वात घाटी में हाल ही में बढ़े आतंकवाद के विरोध में पास के काबल चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे।

धमाके से मची अफरातफरी

घायलों को इलाज के लिए सैदु शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया। धमाके से प्रदर्शनकारियों में अफरातफरी मच गई और किसी भी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में क्यों नहीं हो रहा कॉकरोच जैसा प्रदर्शन? क्या सत्ता के बैरिकेड को तोड़ पाएगी जेन-जी