विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में सिख छात्रा पर हमला, स्कूल में जबरन उतारी गई पगड़ी

Published: Sun, 22 Mar 2026 07:19 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2026 07:25 PM (IST)

पाकिस्तान के फैसलाबाद में एक सिख छात्रा पर स्कूल में हमला हुआ, जहां उसकी पगड़ी जबरन उतार दी गई। छात्रा ...और पढ़ें

पाकिस्तान में सिख छात्रा पर हमला स्कूल में जबरन उतारी गई पगड़ी (AI द्वारा जनरेटेड फोटो)

पाकिस्तान में सिख छात्रा पर हमला स्कूल में जबरन उतारी गई पगड़ी (AI द्वारा जनरेटेड फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के फैसलाबाद जिले से अल्पसंख्यक सिख समुदाय को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सिख छात्रा के साथ उसके स्कूल में कथित रूप से मारपीट की गई और उसकी पगड़ी जबरन उतार दी गई। यह घटना फैसलाबाद के वारिसपुरा इलाके स्थित सेंट कैथरीन गर्ल्स हाई स्कूल में हुई बताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा ने ईसाई प्रार्थना में हिस्सा लेने से इनकार किया था, जिसके बाद स्कूल स्टाफ पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। छात्रा की मां ने कहा कि उनकी बेटी को पेट में लात-घूंसों से मारा गया। उन्होंने यह भी बताया कि बच्ची अस्थमा की मरीज है।

सिख संगठनों ने की कड़ी निंदा

इस घटना की सिख संगठनों ने कड़ी निंदा की है। ‘सिख ब्रदरहुड इंटरनेशनल’ ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि मदद मांगने के बावजूद उन्हें पाकिस्तान के सिख नेताओं से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पीड़िता की मां पहले भी गंभीर उत्पीड़न का सामना कर चुकी हैं। 

PM मोदी के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि; सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड