पाकिस्तान के पेशावर में भरभराकर गिरी स्कूल की छत, 28 छात्रों और एक शिक्षक की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल की छत गिरने से 28 छात्रों और एक शिक्षिका की मौत हो गई। इस ...और पढ़ें
HighLights
पेशावर में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा।
हादसे में 17 छात्र और एक शिक्षिका की मौत।
40 से अधिक लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डिजिटल डेस्क, पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक स्कूल की छत गिरने से कम से कम 28 छात्र और एक शिक्षक की मौत हो गई। यह जानकारी गुरुवार को एक स्थानीय अस्पताल के प्रवक्ता ने दी।
लेडी रीडिंग अस्पताल (LRH) प्रशासन ने शुरुआत में चार मौतों की जानकारी दी थी। बाद में बताया कि अस्पताल में 28 बच्चों के शव लाए गए थे।
40 से ज्यादा बच्चे घायल
इस बीच कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर डॉ. मियां सईद ने बताया कि प्रांतीय राजधानी में छत गिरने की घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बचाव कर्मियों ने पहले बताया था कि स्कूल की छत गिरने के बाद कई बच्चे मलबे के नीचे फंस गए थे।
बचाव अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान शुरू हो गया है और टीमें मलबे में बच्चों और स्कूल के कर्मचारियों की तलाश कर रही हैं।
केपी (KP) के सूचना और जनसंपर्क मामलों में गवर्नर की सलाहकार समर हारून बिलौर ने छत गिरने की घटना पर दुख जताया और घायल बच्चों को हर संभव बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में प्रदर्शनकारियों पर पाक पुलिस की गोलीबारी, 50 गिरफ्तार
