विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में प्रदर्शनकारियों पर पाक पुलिस की गोलीबारी, 50 गिरफ्तार

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:50 AM (IST)

पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने बारा में नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी केंद्र में आग लगा दी। वहीं, पीटीआई के सूचना ...और पढ़ें

खैबर पख्तूनख्वा में प्रदर्शनकारियों पर पाक पुलिस की गोलीबारी

खैबर पख्तूनख्वा में प्रदर्शनकारियों पर पाक पुलिस की गोलीबारी

HighLights

  1. हिंसा पेशावर से करीब 15 किलोमीटर दूर बारा इलाके में हुई

  2. अज्ञात लोगों ने आग लगाई और आसपास के दफ्तरों पर हमला किया

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस और लाइव राउंड्स दागे। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान यह झड़प हुई।

रॉयटर के अनुसार, सबसे ज्यादा हिंसा पेशावर से करीब 15 किलोमीटर दूर बारा इलाके में हुई, जहां पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया है। उन पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में आतंकवाद और तोड़फोड़ के मामले दर्ज किए जाएंगे।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि प्रदर्शनकारियों ने बारा में नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी केंद्र में आग लगा दी। वहीं, पीटीआई के सूचना सचिव इकराम खताना ने दावा किया कि अज्ञात लोगों ने आग लगाई और आसपास के दफ्तरों पर हमला किया।

पाकिस्तान सरकार ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने और आतंकी हमलों में वृद्धि का हवाला देते हुए प्रांतीय सरकार को निलंबित कर दिया।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संविधान के अनुच्छेद 232(1) और 234(1) के तहत यह घोषणा जारी की। इसमें कहा गया कि आतंकी घटनाओं की असाधारण तीव्रता जनता की जान-माल के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है।