विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: लाहौर हाईकोर्ट से इमरान खान को राहत, अगले आदेश तक पुलिस कार्रवाई पर रोक

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Wed, 15 Mar 2023 04:07 PM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2023 05:22 PM (IST)

Imran Khan पाकिस्तान पुलिस पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस अब इमरान के आवास से ...और पढ़ें

Pakistan: 24 घंटे बाद भी इमरान खान नहीं हुई गिरफ्तार
Pakistan: 24 घंटे बाद भी इमरान खान नहीं हुई गिरफ्तार

लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लाहौर हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पीटीआई समर्थकों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच दिन भर चली तनातनी के बीच लाहौर उच्च न्यायालय ने बुधवार सुबह 10 बजे तक पुलिसिया कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

PTI कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

हाई कोर्ट के आदेश के बाद इमरान खान के लाहौर स्थित आवास से पुलिस की टुकड़ियां पीछे हटने लगी। जिसको लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान इमरान खान ने पीटीआई समर्थकों से मुलाकात की। इससे जुड़ा हुआ वीडियो पीटीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया।

इससे पहले इमरान खान को गिरफ्तार करने लाहौर स्थित उनके आवास पर पहुंची पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। कई घंटों की कोशिश के बावजूद पाकिस्तान की पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इमरान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को करीब 24 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन पीटीआई समर्थकों के बवाल के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका।

जश्न में डूबे पीटीआई कार्यकर्ता

उधर, पुलिस के वापस चले जाने के बाद पीटीआई समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। लाहौर में जमान पार्क के बाहर जुटे कर्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

विरोध प्रदर्शन के बाद पीछे हटी पुलिस

इससे पहले, मंगलवार को शुरु हुआ गिरफ्तारी की कोशिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस और रेंजर्स ने तोशाखाना मामले में पीटीआई प्रमुख को गिरफ्तार करने के लिए अपने प्रयास जारी रखे। हालांकि, उन्हें पीटीआई कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। जबरदस्त प्रदर्शन के चलते पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प

इमरान खान को गिरफ्तार करने गई पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें देखने को मिली हैं। कई जगहों पर हिंसा भी हुई है। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। वहीं, पीटीआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस दौरान कई लोगों को चोटें लगी हैं।

पीटीआई ने अपने एक ट्वीट में कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता जमान पार्क पहुंच रहे हैं। उन्होंने गठबंधन सरकार के 'नापाक इरादों' को सफल नहीं होने देने का संकल्प लिया। एक अन्य वीडियो में इमरान खान को गैस मास्क पहने, पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए दिखाया गया है। ये वीडियो इमरान के आवास के बाहर का बताया जा रहा है।

पीटीआई ने बुधवार को आरोप लगाया कि इमरान खान के आवास पर कई हमले किए गए। आरोप है कि रेंजर्स और पुलिस ने ओपन फायरिंग की है। इमरान खान ने कहा, "उम्मीद है कि जल्द ही ये सब खत्म हो जाएगा।" खान ने कहा कि उनके खिलाफ गोलीबारी हो रही है।