विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जबरन इस्लाम कबूल करवाया', अगवा हिंदू लड़की मुक्त न कराने पर बलूचिस्तान विधानसभा में प्रदर्शन

Published: Mon, 16 Nov 2026 02:02 AM (IST)

बलूचिस्तान विधानसभा में अल्पसंख्यक सदस्यों अशोक कुमार और संजय कुमार ने सिबी से अगवा हिंदू लड़की बिंदिया कुमारी की बरामदगी में नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (एआई द्वारा निर्मित फोटो।)

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (एआई द्वारा निर्मित फोटो।)

HighLights

  1. सिबी से अगवा हिंदू लड़की बिंदिया कुमारी का मामला।

  2. बलूचिस्तान विधानसभा में अल्पसंख्यक सदस्यों का जोरदार प्रदर्शन।

  3. जबरन इस्लाम कबूल करवाने और निकाह का गंभीर आरोप।

डिजिटल डेस्क, क्वेटा। बलूचिस्तान विधानसभा के अल्पसंख्यक सदस्यों अशोक कुमार और संजय कुमार ने अधिकारियों की ओर से प्रांत के सिबी से अगवा की गई हिंदू लड़की बिंदिया कुमारी का पता लगाने में नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों विधायकों ने पहले विधानसभा में कुमारी के अपहरण और उन्हें सिंध ले जाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिंदिया कुमारी को जबरन इस्लाम कबूल कराया गया और उनसे निकाह किया।

हिंदू लड़की को मुक्त कराने की मांग

विधानसभा सत्र के दौरान अशोक कुमार और संजय कुमार ने बिंदिया कुमारी के लगातार लापता रहने पर चिंता जताई और उन्हें मुक्त कराने की मांग की। दोनों विधायकों ने विधानसभा में स्पीकर के आसन के सामने फर्श पर बैठकर और नारे लगाकर प्रदर्शन किया।

विधानसभा के अन्य सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद अशोक कुमार और संजय कुमार ने प्रदर्शन खत्म किया और अपनी सीटों पर लौट गए। बलूचिस्तान विधानसभा के बीएनपी-अवामी सदस्य असद बलोच ने हिंदू लड़की के अपहरण पर चिंता जताई और इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें: कभी पाकिस्तानी सेना के लिए तालिबान से लड़ी लड़ाई, अब रहमान गुल बने बीएलए के नए कमांडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।