कर्ज और महंगाई से जूझ रहा पाकिस्तान, प्रधानमंत्री शरीफ बोले- 2050 से पहले छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा पाक
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गोलडमैन सैक्स की एक पुरानी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान 2075 ...और पढ़ें

पाकिस्तान 2050 से पहले दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
HighLights
पाकिस्तान वर्तमान में महंगाई, खाद्य संकट और ईंधन की ऊंची कीमतों जूझ रहा
शहबाज बोले 2075 तक पाकिस्तान दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि उनका देश 2050 से पहले दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। दूसरी ओर, आर्थिक विश्लेषकों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान वर्तमान में महंगाई, खाद्य संकट और ईंधन की ऊंची कीमतों जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।
वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गोलडमैन सैक्स की एक पुरानी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान 2075 तक दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, लेकिन उनका लक्ष्य इससे कहीं अधिक महत्वाकांक्षी है। उन्होंने दावा किया कि यह मुकाम 2050 से पहले हासिल किया जा सकता है।
शुक्रवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान मिनरल्स इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गोलडमैन सैक्स के आकलन के मुताबिक 2075 तक पाकिस्तान दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। मैं इसमें एक छोटा सा संशोधन करना चाहता हूं, 2075 की जगह यह 2050 से पहले हो जाएगा।
गोलडमैन सैक्स की 2022 की रिपोर्ट द पाथ टू 2075 में अनुमान लगाया गया था कि 2075 तक चीन, भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया और नाइजीरिया के बाद पाकिस्तान छठा स्थान हासिल कर सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार तब पाकिस्तान की रियल जीडीपी लगभग 12.7 ट्रिलियन डॉलर और प्रति व्यक्ति आय करीब 27,100 डॉलर हो सकती है। यह अनुमान मुख्य रूप से जनसंख्या वृद्धि और सही नीतियों-संस्थानों पर आधारित है।