Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका, पांच लोगों की मौत, कई घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक स्थानीय शांति समिति के प्रमुख के वाहन पर अज्ञात हमलावरों ने रिमोट से नियंत्रित विस्फोट किया है।
By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 07:45 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 08:39 PM (IST)
पेशावर, पीटीआइ। रविवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ा धमाका हुआ है। रिमोट से नियंत्रित इस विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने एक स्थानीय शांति समिति के प्रमुख के वाहन को निशाना बनाया। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायलों को जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले में शांति समिति के प्रमुख की मौत हुई या नहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें