विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री Ishaq Dar ने कहा- देश की तरक्की के लिए अल्लाह जिम्मेदार; पाक बनेगा अमीर देश

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 28 Jan 2023 05:04 AM (IST)

पाकिस्तान के वित्त मंत्री (Ishaq Dar) ने कहा कि देश की समृद्धि एवं विकास के लिए अब अल्लाह ही जिम्मेदार ...और पढ़ें

पाकिस्तान की तरक्की के लिए अल्लाह जिम्मेदार- Ishaq Dar
पाकिस्तान की तरक्की के लिए अल्लाह जिम्मेदार- Ishaq Dar

इस्लामाबाद, पीटीआई। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार (Ishaq Dar) ने कहा कि देश की समृद्धि एवं विकास के लिए अब अल्लाह ही जिम्मेदार है। डार ने इस्लामाबाद में ग्रीन लाइन ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह में कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि पाकिस्तान तरक्की करेगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरे यकीन का कारण यह है कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था। डार ने कहा 'पाकिस्तान को अल्लाह बना सकते हैं तो वह देश की तरक्की और विकास के साथ-साथ देश को अमीर भी बना सकते हैं।' मालूम हो कि पाकिस्तान वर्तमान में आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

पाकिस्तान की स्थिति सुधारने की हो रही है कोशिश

वित्त मंत्री डार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान की स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार पाकिस्तान की स्थिति सुधारने के लिए अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश कर रही है।' पाकिस्तान की मौजूदा बदहाली के लिए पांच साल पहले शुरू हुए 'नाटक' को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को अब भी भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस नाटक के पहले साल 2013-17 के दौरान नवाज शरीफ के कार्यकाल में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अच्छी हालत में थी।

पूर्व पीएम नवाज शरीफ के शासन में पाकिस्तान में हो रही थी तरक्की

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के शासन के दौरान पाकिस्तान तरक्की की राह पर था लेकिन उसे पटरी से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि अब लोग आसानी से देख सकते हैं कि पिछले पांच साल में देश को कितनी बर्बादी का सामना करना पड़ा है। विदेशी मुद्रा के अभाव में पाकिस्तान के सामने जरूरी चीजों की खरीद के लिए भी भुगतान करने लायक मुद्रा नहीं रह गई है। इस समस्या से निपटने के लिए वह अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष समेत कई संस्थानों से आर्थिक पैकेज की तलाश में है।

यह भी पढ़ें-

संयुक्त राष्ट्र का सुझावः अभी सरकारी खर्च घटाने से विकास धीमा होगा, महिलाएं-बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे

Fact Check : पहलवान के साथ कुश्ती करता लड़का बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री नहीं, बल्कि एक पाकिस्तानी पहलवान है