विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़की ने खाने में जहर मिलाकर परिवार के 13 लोगों को सुलाया मौत की नींद; वजह जानकार रह जाएंगे दंग

Published: Mon, 07 Oct 2024 01:37 PM (IST)

पाकिस्तान में एक लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों को जहर खिलाकर मार दिया। दरअसल लड़की का परिवार उसे ...और पढ़ें

पाकिस्तान में एक लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों की हत्या की।(फोटो सोर्स: जागरण)
पाकिस्तान में एक लड़की ने अपने परिवार के 13 लोगों की हत्या की।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश।
  2. पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

पीटीआई, कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की ने खाने में जहर मिलाकर अपने परिवार के 13 लोगों के मौत की नींद सुला दिया। लड़की के परिवार वाले उसकी पंसद के मुताबिक, शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। लड़की ने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया।

सभी लोगों की मौत 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुई थी। लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खाने में जहर मिलाने की साजिश रची।

पोस्टमार्टम से सच्चाई आई सामने

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा, “खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमार्टम किया गया तो यह सामने आया कि इन लोगों की मौत जहरीले खाना खाने से हुई।

जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। पुलिस ने रविवार को लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से गेहूं में जहर मिलाने की बात कबूल की।

लड़की हुई गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रविवार को एक लड़की को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उसके परिवार के 13 सदस्यों की भोजन में जहर मिलाने के कारण मौत हो गई क्योंकि वे उसकी पसंद के अनुसार उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे।

यह भी पढ़ें: VIDEO: पाकिस्तान में कराची एयरपोर्ट के पास बड़ा धमाका, 2 चीनी नागरिकों की मौत और 17 घायल; BLA ने ली जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।