चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर जाएंगे पाकिस्तान के जीशान अली, वहां पहुंचने वाले पहले विदेशी यात्री होंगे
40 वर्षीय पायलट और पेलोड विशेषज्ञ अली को मंगलवार को शेंझोउ-24 मिशन के चालक दल का सदस्य नामित किया गया। इस मिशन को बुधवार को लांच किया जाना है।

पाकिस्तान के जीशान अली चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनेंगे
HighLights
अली को शेंझोउ-24 मिशन के चालक दल का सदस्य नामित किया गया
चीन के अंतरिक्ष यात्री तांग इस मिशन की कमान संभालेंगे
पीटीआई, इस्लामाबाद। मोहम्मद जीशान अली अंतरिक्ष में जाने वाले पहले पाकिस्तानी नागरिक और चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर कदम रखने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं।
40 वर्षीय पायलट और पेलोड विशेषज्ञ अली को मंगलवार को शेंझोउ-24 मिशन के चालक दल का सदस्य नामित किया गया। इस मिशन को बुधवार को लांच किया जाना है।
चीन के शेनझोउ-24 मिशन के चालक दल में चीनी अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो, वू यी और पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली शामिल हैं। लांग मार्च-2एफ रॉकेट इस चालक दल को अंतरिक्ष में ले जाएगा।
चालक दल अच्छी स्थिति में है और अंतरिक्ष स्टेशन सामान्य रूप से काम कर रहा है, जो मिशन की सभी जरूरतों को पूरा कर रहा है।
चीन के अंतरिक्ष यात्री तांग इस मिशन की कमान संभालेंगे, वू मिशन पायलट होंगे और अली पेलोड स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाएंगे।
चीनी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री शेंझोउ-23 अंतरिक्ष यान से वापस लौटेंगे, जो मई में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा था।