पाकिस्तान में बड़ा फर्जीवाड़: महिला ने बनवाया फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से ऐंठे 11 करोड़ रुपये
पाकिस्तान में एक महिला ने डॉक्टरों सहित कुछ स्थानीय अधिकारियों को रिश्वत देकर अपना ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। दस्तावेजों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि महिला को दफनाया गया है। महिला के इस काम में अधिकारियों की मिलीभगत भी शामिल है।
इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान में एक महिला का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। उक्त महिला ने जाली मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर लाइफ इंश्योरेंस कपंनी ने 11 करोड़ रुपये ऐंठे हैं। महिला के इस काम में अधिकारियों की मिलीभगत भी शामिल है। यह मामला करीब एक दशक पुराना है। इस दौरान आरोपी महिला कई बार विदेश यात्रा कर चुकी है। इस महिला को लेकर सबसे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को आगाह किया। इसके बाद पाकिस्तान का स्थानीय प्रशासन हरकत में आया।
आरोपी महिला ने पाकिस्तान के डॉक्टरों सहित कुछ स्थानीय अधिकारियों को रिश्वत देकर अपना ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। दस्तावेजों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि महिला को दफनाया गया है। जांच अधिकारियों ने कहा है कि इस प्रमाण पत्र का उपयोग करते हुए उसके बच्चों ने 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 23 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) के दो लाइफ इंश्योरेंस भुगतान करने का दावा पेश किया।
मृतक घोषित किए जाने के बाद इस महिला ने कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 10 बार विदेश यात्रा की। जाहिर तौर पर उसने ऐसा करने के लिए जाली दस्तावेजों को प्रयोग किया होगा। चकित करने वाली बात यह है कि किसी भी देश का एयरलाइन प्रबंधन इस फर्जीवाड़ा का पता लगाने में अक्षम रहा। अधिकारियों ने कहा उसने कुछ पांच देशों का दौरा कर चुकी है। इस बीच पाकिस्तान अधिकारियों ने कहा कि महिला ने पांच देशों का दौरा किया है, लेकिन वह हर बार पाकिस्तान लौट आई।
उसके फर्जीवाड़े को लेकर सबसे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान को सतर्क किया और इसके बाद पाकिस्तान की जांच एजेंसी हरकत में आई। मानव तस्करी सेल ने महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक डॉक्टर सहित कुछ स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ भी मामले दर्ज हुए हैं।