विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'36 घंटे में भारत कर सकता है फौजी कार्रवाई...', पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का बड़ा बयान

Published: Wed, 30 Apr 2025 03:13 AM (IST)

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में पहलगाम हमले ...और पढ़ें

पाकिस्तान ने जताई भारत की ओर से सैन्य कार्रवाई की आशंका। (फोटो सोर्स- एक्स)
पाकिस्तान ने जताई भारत की ओर से सैन्य कार्रवाई की आशंका। (फोटो सोर्स- एक्स)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार को दावा किया कि पाकिस्तान के पास पुख्ता खुफिया जानकारी है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के भीतर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। मंत्री तरार ने कहा कि भारत इस कार्रवाई के लिए पहलगाम घटना को झूठा बहाना बना सकता है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "पाकिस्तान के पास ऐसी पुख्ता इंटेलिजेंस है कि भारत 24 से 36 घंटों के अंदर एक फौजी हमला करने की नीयत रखता है और इसके लिए पहलगाम वाकिया को बहाना बनाया जा रहा है।"

भारत सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं

मंत्री अताउल्लाह तरार ने आगे कहा कि अगर भारत कोई भी जंग जैसा कदम उठाता है तो पाकिस्तान की तरफ से इसका "जवाब" दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में पैदा होने वाले किसी भी संगीन नतीजे के लिए पूरी जिम्मेदारी भारत की होगी।

फिलहाल भारत सरकार की तरफ़ से इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुष्टि नहीं आई है। दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में कई बार तनाव बढ़ा है, और इस तरह के आरोप अक्सर एक-दूसरे पर लगाए जाते रहे हैं। हालांकि, क्षेत्र में किसी संभावित सैन्य तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा विश्लेषक इस बयान को गंभीरता से ले रहे हैं।

(रॉयटर्स इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: स्वीडन के उप्साला शहर में गोलीबारी, तीन की मौत; हमलावर स्कूटर से फरार