यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Russia Pakistan Deal: रूस से 20 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगा पाकिस्तान, हो चुकी है डील
पाकिस्तान में भी श्रीलंका की तरह महंगाई के चलते हालात बदतर होते जा रहे हैं। खाद्य उत्पादन अपेक्षा से कम हो रहा है। ऐसे में सरकार के लिए खाद्य तेल गेहूं चीनी चाय और दालों सहित प्रमुख खाद्य पदाथरें का आयात करना बेहद जरूरी हो गया है।

इस्लामाबाद, एएनआइ। यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस के साथ पाकिस्तान ने सौदा किया है। इस सौदे के तहत पाकिस्तान बीस लाख मीट्रिक टन गेहूं के खरीदने वाला है। इसके लिए इस्लामाबाद की ओर से मास्को को नकद भुगतान किया जाएगा। बता दें कि यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ अनेकों प्रतिबंध लगाए गए हैं जिससे व्लादीमिर पुतिन सरकार के साथ इसके व्यापार पर प्रभाव पड़ा है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यूनल अखबार ने अपनी खबर में बताया कि प्रमुख इकोनामिक कमिटी ने यह फैसला लिया है जिसमें खाद्य तेलों के निर्यात पर अतिरिक्त कस्टम ड्यूटी को माफ कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस समिति ने रूस से बीस लाख मीट्रिक टन गेहूं के आयात की अनुमति दी है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में भी श्रीलंका की तरह महंगाई के चलते हालात बदतर होते जा रहे हैं।
खाद्य उत्पादन अपेक्षा से कम हो रहा है। ऐसे में सरकार के लिए खाद्य तेल, गेहूं, चीनी, चाय और दालों सहित प्रमुख खाद्य पदार्थों का आयात बेहद जरूरी हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने कहा कि सरकार के पास आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के विस्तार के लिए राष्ट्रीय हित से प्रेरित एक खुली नीति है।पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने कहा, 'इकोनामिक कोआर्डिनेशन कमिटी (ECC) ने गर्वंमेंट टू गर्वंमेंट बेसिस पर रूस से 20 लाख मीट्रिक टन गेहूं के आयात की अनुमति दे दी है।'
ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार रूस से अनाज के आयात पर कोई रोक नहीं है। हालांकि पाकिस्तान सरकार को भुगतान के लिए मेकैनिज्म बनानी होगी। देश में चायपत्ती, दालें, चीनी, गेहूं और खाद्य तेलों समेत कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिसकी तत्काल जरूरत है। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार रूस से अनाज के आयात पर कोई रोक नहीं है। हालांकि पाकिस्तान सरकार को भुगतान के लिए मेकैनिज्म बनानी होगी। देश में चायपत्ती, दालें, चीनी, गेहूं और खाद्य तेलों समेत कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिसकी तत्काल जरूरत है।
गेहूं आयात करने के बारे में यह फैसला तब लिया गया जब पाकिस्तान ने एलान किया है कि यह रूस से तेल और खाद्य उत्पादों को आयात कर रहा है। एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने इस सप्ताह बताया कि देश में एक ओपन पालिसी है जिससे अर्थ और व्यापार के संबंधों को बढ़ाया जा सकता है।