1953 के बाद पहली बार IMF और विश्व बैंक के बोर्ड की अध्यक्षता करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान को 2027 के लिए आईएमएफ और विश्व बैंक समूह के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का आगामी अध्यक्ष चुना गया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान को 2027 के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी) के बोर्ड आफ गवर्नर्स का आगामी अध्यक्ष चुना गया है। 1953 के बाद पहली बार पाकिस्तान को यह पद मिला है।
आर्थिक मामलों के मंत्री अहद खान चीमा, जो वर्ल्ड बैंक में पाकिस्तान के गवर्नर भी हैं, को बैंकाक में 2026 की डब्ल्यूबीजी-आइएमएफ वार्षिक बैठकों के पूर्ण सत्र के दौरान आधिकारिक तौर पर आगामी अध्यक्ष घोषित किया गया।
12 से 18 अक्टूबर तक आयोजित हो रही वार्षिक बैठकों में 191 देशों के 15000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं।
मंत्रालय ने इस घटनाक्रम को मील का पत्थर बताया और कहा कि अध्यक्षता से इस्लामाबाद को वैश्विक आर्थिक और विकास संबंधी चर्चाओं में योगदान देने का अवसर मिलेगा, साथ ही सदस्य देशों के बीच रचनात्मक बातचीत को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल के फैसले को पाकिस्तान की संसद की मंजूरी, इमरान की पार्टी की सरकार का आधिकारिक अंत
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान समेत मुस्लिम देशों के क्रू मेंबर्स पर बैन, फ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल-फ्रांस ने लिया बड़ा फैसला
