विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल के फैसले को पाकिस्तान की संसद की मंजूरी, इमरान की पार्टी की सरकार का आधिकारिक अंत

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:47 AM (IST)

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आपातकाल लागू करने और गवर्नर शासन लगाने के संघीय सरकार के फैसले को पाकिस्तान की संसद ने गुरुवार को मंजूरी दे दी।

खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल के फैसले को पाकिस्तान की संसद की मंजूरी

खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल के फैसले को पाकिस्तान की संसद की मंजूरी

HighLights

  1.  संसद की मंजूरी के बाद अब पूरी तरह राज्यपाल के हाथ में आई केपी की कमा

  2. आतंकवाद के बहाने पीटीआई सरकार को हटाने के फैसले पर संसद की अंतिम मुहर

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आपातकाल लागू करने और गवर्नर शासन लगाने के संघीय सरकार के फैसले को पाकिस्तान की संसद ने गुरुवार को मंजूरी दे दी।

हालांकि संयुक्त सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने ‘इमरजेंसी नामंजूर’ के नारे लिखी तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रांत में पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआइ) की सरकार थी।

संसद के संयुक्त सत्र में संसदीय मामलों के मंत्री तारिक फजल चौधरी ने आपातकाल और गवर्नर शासन संबंधी प्रस्ताव गुरुवार को पेश किए। बहस के बाद दोनों प्रस्ताव पारित हो गए।

बुधवार को संसद के दोनों सदनों ने आपातकाल का समर्थन किया था, लेकिन गवर्नर शासन के लिए संयुक्त सत्र की मंजूरी आवश्यक थी।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने बढ़ती आतंकी हिंसा और आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रांतीय सरकार के कथित असहयोग का हवाला देकर 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आपातकाल लागू कर दिया है।