विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान ने हाइपरसोनिक फतह-2 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, कितनी है रेंज?

Published: Tue, 13 Oct 2026 10:59 PM (IST)

पाकिस्तान ने 'फतह-2 एक्सटेंडेड रेंज' हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

पाकिस्तान ने हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल 'फतेह-2 एक्सटेंडेड रेंज का सफल परीक्षण किया (फोटो-YouTube/ISPR)

पाकिस्तान ने हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल 'फतेह-2 एक्सटेंडेड रेंज का सफल परीक्षण किया (फोटो-YouTube/ISPR)

HighLights

  1. पाकिस्तान ने फतह-2 हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया।

  2. यह लंबी दूरी के लक्ष्यों को सटीकता से निशाना बनाती है।

  3. मिसाइल दुश्मन के डिफेंस सिस्टम को नाकाम कर सकती है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने मंगलवार को हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल 'फतह-2 एक्सटेंडेड रेंज' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह लंबी दूरी के लक्ष्यों को बहुत सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम है।

सेना ने कहा, "अपने खास रास्ते (ट्रैजेक्टरी) और दिशा बदलने की क्षमता (मैन्युवरेबिलिटी) के कारण, यह बहुत सटीकता से लक्ष्यों को निशाना बनाने और दुश्मन के मिसाइल डिफेंस सिस्टम को नाकाम करने में सक्षम है।"

पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दी बधाई

सेना ने कहा कि 'फतह-2 ईआर' की बढ़ी हुई रेंज से सेना की पहुंच और दूर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाने की क्षमता बढ़ेगी।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख और चीफ आफ डिफेंस फोर्सेज आसिम मुनीर और सेना की तीनों शाखाओं के प्रमुखों ने सफल परीक्षण के लिए विज्ञानियों को बधाई दी। पिछले हफ्ते, पाकिस्तान ने जमीन से लांच होने वाली क्रूज मिसाइल 'फतह-4' के एक्सटेंडेड वर्जन का परीक्षण किया था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रेल हादसा, पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन; 6 लोगों की मौत