Move to Jagran APP

भारत और पाकिस्तान ने साझा की परमाणु संयंत्रों की सूची

पाकिस्तान के परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची मंगलवार सुबह 11 बजे यहां विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को आधिकारिक तौर पर सौंपी गई।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 04:53 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 04:53 PM (IST)
भारत और पाकिस्तान ने साझा की परमाणु संयंत्रों की सूची
भारत और पाकिस्तान ने साझा की परमाणु संयंत्रों की सूची

इस्लामाबाद, प्रेट्र। भारत और पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की सूची साझा की है। दोनों देश हर साल परमाणु संयंत्रों के बारे में जानकारी एक-दूसरे से साझा करते हैं।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां कहा कि परमाणु प्रतिष्ठानों और संयंत्रों पर हमले रोकने को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते की धारा दो के तहत सूची सौंपी गई है।

loksabha election banner

पाकिस्तान के परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची मंगलवार सुबह 11 बजे यहां विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को आधिकारिक तौर पर सौंपी गई। इसके थोड़ी देर पहले नई दिल्ली में भारतीय परमाणु संयंत्रों और सुविधा केंद्रों की सूची पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रतिनिधि को दी गई। दोनों देशों के बीच 31 दिसंबर, 1988 को हुआ यह समझौता 27 जनवरी, 1991 को प्रभावी हुआ था। दोनों देश एक जनवरी, 1992 से निरंतर परमाणु संयंत्रों की सूची का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

पाक जेलों में 537 भारतीय कैदी
पाकिस्तान की जेलों में 537 भारतीय कैदी बंद हैं। पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत मंगलवार को इन कैदियों की सूची भारत के साथ साझा की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय कैदियों में 54 नागरिक और 483 मछुआरे हैं। इन कैदियों की सूची इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपी गई। दोनों देश अपने यहां बंद कैदियों की सूची साल में दो बार यानी एक जनवरी और एक जुलाई को साझा करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.