विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: पाकिस्तान ने दो भारतीय कैदियों को किया रिहा, अभी भी दयनीय स्थिति में बंद हैं 700 कैदी

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Wed, 15 Feb 2023 12:03 PM (IST)

पाकिस्तान सरकार ने अटारी-वाघा बॉर्डर के माध्यम से दो भारतीय कैदियों को रिहा कर दिया और उन्हें देश वापस भेज ...और पढ़ें

पाकिस्तान ने दो भारतीय कैदियों को किया रिहा
पाकिस्तान ने दो भारतीय कैदियों को किया रिहा

इस्लामाबाद,एएनआई। पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के माध्यम से दो भारतीय कैदियों को रिहा कर दिया और उन्हें देश वापस भेज दिया है। पाकिस्तान से रिहा हुए दोनो युवक गलती से मुल्क में दाखिल हो गए थे। दोनों कैदियों की सजा पूरी होने के बाद उनको रिहा किया गया है। जेल से रिहा हुए एक कैदी ने खुलासा किया कि करीब 700 और भारतीय पाकिस्तान में अपनी सजा काट रहे हैं। साथ ही उन सभी की स्थिति बहुत दयनीय है।

पांच और ढाई साल की सजा काट कर आए हैं दोनों युवक

भारत सरकार के प्रोटोकाल अधिकारी अरुण पाल के मुताबिक, राजू पांच साल पहले गलती से पाकिस्तान आ गया था वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। साथ ही दूसरा कैदी गैंबरा राम पुत्र जम्मू राम, निवासी गांव कुमार का टिब्बा, जिला बाड़मेड़, राजस्थान का है। वह पाकिस्तान की जेल में लगभग ढाई साल की सजा काट कर भारत आया है।

लड़की का पीछा करने के लिए पाक में घुसा गैंबरा राम

गैंबरा राम ने बताया कि वह एक लड़की के कारण पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुआ था। उसने कहा कि "मैंने एक लड़की का पीछा करने के लिए पाकिस्तान की सीमा पार की। जब मैं वहां गया, तो मुझे छह महीने तक बहुत प्रताड़ित किया गया। छह महीने के बाद, मुझे दूसरी जेल भेज दिया गया, जहां मैंने 21 महीने बिताए हैं।

यह भी पढ़े- अडानी समूह की जांच करे RBI और सेबी, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा पत्र

दयनीय स्थिति में हैं बाकी कैदी

गैंबरा राम ने कहा कि मैं जिस जेल से आया हूं, उसमें 700 और भारतीय और सजा काट रहे हैं। वे पागल हो गए हैं और बहुत रो रहे हैं। यहां तक कि मैं भी उनकी स्थिति के बारे में नहीं बता सकता हुं। उन्होंने सरकार से सभी भारतीयों को जल्द से जल्द बाहर निकालने का अनुरोध किया क्योंकि कई जेलों में पागल हो चुके हैं और दयनीय स्थिति में हैं।

यह भी पढ़े- Fact Check : कजाकिस्तान के पुराने वीडियो को तुर्किये में भूकंप से पहले हुई अजीबोगरीब घटना का बताकर किया जा रहा शेयर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।