Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan News: बलूचिस्तान में पुलिस बल पर आत्मघाती विस्फोट, अब तक 9 की मौत; कई घायल

    By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Mon, 06 Mar 2023 12:13 PM (IST)

    पाकिस्तान के बोलन में हुई आत्मघाती ब्लास्ट में बलूचिस्तान कांस्टबुलेरी के नौ जवान शहीद हो गए हैं। इसमें कई लोग घायल भी हो गए हैं। ड्यूटी से लौट रहे जवानों के ट्रक के पास ये ब्लास्ट हुआ जिसके कारण ट्रक भी पलट गया। Pic Credit The Dawn

    Hero Image
    आत्मघाती विस्फोट में बलुचिस्तान कांस्टबुलरी के 9 जवान शहीद

    पाकिस्तान, ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान में एक बार फिर बम विस्फोट की खबर सामने आ रही है। एसएसपी काची महमूद नोटजई ने बताया कि एक अन्य आतंकी घटना में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के कम से कम नौ कर्मियों की मौत हो गई, जबकि हमले में 15 अन्य घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरक्षा बलों के ट्रक के पास हुआ धमाका

    पुलिस के मुताबिक, धमाका बोलन के कंबरी पुल इलाके के पास हुआ है। सुरक्षा बल के जवानों को ले जा रहे एक ट्रक के पास धमाका हुआ, जिसके कारण ट्रक पलट गया। घटना के तुरंत बाद घायलों को मंडल मुख्यालय अस्पताल में इलाज के लिए ट्रांसफर किया जा रहा है।

    ड्यूटी के बाद लौट रहे थे जवान

    पुलिस ने साझा किया कि बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के जवान सिबी में एक कार्निवाल में ड्यूटी करने के बाद क्वेटा लौट रहे थे। एसएसपी महमूद नोटजई ने कहा कि जाहिर तौर पर यह एक आत्मघाती हमला था, हालांकि, जांच के बाद विस्फोट की सही प्रकृति का पता लगाया जा सकता है।

    मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

    हमले के तुरंत बाद घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। एसपी ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान की सरकार के दौरान पत्नी की सहेली की संपत्ति में हुआ 'बड़ा इजाफा', रिपोर्ट में खुलासा