विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में 'बम' से खेल रहे थे बच्चे, तभी हो गया विस्फोट; 5 की मौत

Published: Sat, 02 Aug 2025 07:37 PM (IST)

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में एक दुखद घटना घटी। यहां पुराने मोर्टार शेल से खेलते ...और पढ़ें

हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए (फोटो: रॉयटर्स/प्रतीकात्मक)
हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए (फोटो: रॉयटर्स/प्रतीकात्मक)

HighLights

  1. पुरानी मोर्टार शेल के साथ खेल रहे थे
  2. खेलने के दौरान उसमें विस्फोट हो गया
  3. पहाड़ियों में एक मोर्टार शेल खोजा था

पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक पुरानी मोर्टार शेल के साथ खेलने के दौरान उसमें विस्फोट हो गया। हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

यह घटना लक्की मरवत जिले में हुई, जब बच्चों के एक समूह ने पहाड़ियों में एक मोर्टार शेल खोजा और उसे अपने गांव ले आए। पुलिस के अनुसार, जब बच्चे मोर्टार के साथ खेल रहे थे, तब वह डेटोनेट हो गया। उन्हें पता नहीं था कि वह बम से खेल रहे हैं।

विस्फोट की सूचना के बाद रेस्क्यू टीमें घटना स्थल पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 12 घायलों में से अधिकांश बच्चे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान में स्कूल बस पर आत्मघाती हमला, चार बच्चों की मौत; कई घायल