पाकिस्तान की गिरफ्त में तीन नावों समेत 18 भारतीय मछुआरे
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने तीन भारतीय नौकाओं समेत इसमें सवार 18 लोगों को पकड़ लिया है।
By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 03:44 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 03:44 PM (IST)
इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान ने बुधवार को तीन नौकाओं के साथ 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया। इनपर पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने का आरोप है। यह कार्रवाई पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने की है। इनका कहना है कि सरक्रीक के पास तीन भारतीय नावों को पकड़ा गया है।
इसी साल जनवरी में पाकिस्तानी मैरिटाइम एजेंसी ने मछली मारने वाली एक भारतीय नौका ‘सुदामा पुरी’ पर फायरिंग की थी। इस हमले के बाद सात लोगों से भरी नौका डूब गई। भारतीय तट रक्षकों ने इनमें से 6 लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें