विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पाकिस्तान हार चुका है, हमसे नहीं लड़ सकता', बलूच विद्रोहियों का नया हमला; कई जवानों को मारने का दावा

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:52 PM (IST)

बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें 'ऑपरेशन अलमास' के तहत ...और पढ़ें

बलूच विद्रोहियों का नया हमला।

बलूच विद्रोहियों का नया हमला।

HighLights

  1. BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ली।

  2. ऑपरेशन अलमास में सैन्य खुफिया कैप्टन और कई जवान मारे गए।

  3. BLF ने ग्वादर जीरो पॉइंट पर अपना झंडा फहराने का दावा किया।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर किए गए कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। उनका दावा है कि उनके लड़ाकों में चल रहे 'ऑपरेशन अलमास' के दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक कैप्टन और पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विसेज ग्रुप के कई जवानों को मार गिराया है।

इस अलगाववादी समूह प्रवक्ता, मेजर ग्वहराम बलूच द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में दावा किया गया है कि कई जगहों पर पाकिस्तानी बलों को भारी जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है और झड़पों के बाद उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, BLF ने कहा कि यह ऑपरेशन कई मोर्चों पर पूरी तीव्रता और सफलता के साथ जारी है।

पाकिस्तान अब हार चुका है और हमसे नहीं लड़ सकता- BLF

हिंसा से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक क्लिप में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है,'पाकिस्तान अब हार चुका है और हमसे नहीं लड़ सकता' जबकि बैकग्राउंड में गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में एक महिला को असॉल्ट राइफल जैसी कोई बंदूक चलाते हुए देखा जा सकता है।

फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन के मुख्य कैंप पर कब्जा- BLF

BLF ने यह भी दावा किया कि उनके लड़ाकों ने फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन के मुख्य कैंप पर कब्जा कर लिया है और ग्वादर जीरो प्वॉइंट पर अपने संगठन का झंडा फहराया है। उन्होंने इसे ऑपरेशन के दौरान अपनी प्रगति का सबूत बताया।

ग्रुप ने मुझानी पुलिस स्टेशन पर भी कब्जा करने और वहां से सरकारी हथियार और सैन्य उपकरण जब्त करने का दावा किया है। उनका आरोप है कि इस झड़प के दौरान एक पुलिस अधिकारी मारा गया।

एक अन्य घटना में, BLF ने बताया कि उनके लड़ाकों ने गुब्द में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला किया। इस हमले में सेना की एक गाड़ी बर्बाद हो गई और उसमें सवार कई जवान मारे गए या घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान में कुछ समय पहले अपहृत नाबालिग हिंदू लड़की छुड़ाई गई, आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज