विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलूचिस्तान में कुछ समय पहले अपहृत नाबालिग हिंदू लड़की छुड़ाई गई, आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज

Published: Fri, 23 Oct 2026 02:47 AM (IST)

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में नाबालिग हिंदू लड़की को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया गया। अपहरण के बाद जबरन मतांतरण ...और पढ़ें

बलूचिस्तान में कुछ समय पहले अपहृत नाबालिग हिंदू लड़की छुड़ाई गई

बलूचिस्तान में कुछ समय पहले अपहृत नाबालिग हिंदू लड़की छुड़ाई गई

HighLights

  1. लड़की को बुधवार को लासबेला जिले के विंडर से छुड़ाया गया

  2. एनजीओ द्वारा आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है

पीटीआई, कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में नाबालिग हिंदू लड़की को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया गया। अपहरण के बाद जबरन मतांतरण कराकर उसकी शादी एक मुस्लिम जमींदार से करा दी गई थी।

लड़की को बुधवार को लासबेला जिले के विंडर से छुड़ाया गया। वह गुरुवार शाम अपने गृहनगर मीरपुरखास पहुंची।आरोप है कि पिछले महीने कुछ हथियारबंद लोगों ने उसे उसके घर के पास से उठा लिया था।

हिंदू समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले एनजीओ पाकिस्तान दरावार इत्तेहाद के अनुसार, उसे जमींदार की कैद से छुड़ाया गया।

एनजीओ के प्रमुख शिवा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।

उन्होंने कहा, "हम दिसंबर की शुरुआत में मीरपुरखास शहर में बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे। इसमें हम हिंदू लड़कियों और महिलाओं को शामिल करेंगे, ताकि अपहरण और जबरन मतांतरण की इस समस्या को उजागर किया जा सके।"

उनके एनजीओ ने सिंध में हिंदू समुदाय को एकजुट करना शुरू कर दिया है, क्योंकि वे चाहते हैं कि पाकिस्तान के लोग हिंदू लड़कियों की दयनीय स्थिति के बारे में जानें।