विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कराची में धमाका और गोलीबारी, पैरामिलिट्री ऑफिस को बनाया गया निशाना; 3 सैनिकों की मौत

Published: Sat, 27 Jun 2026 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2026 11:00 PM (IST)

पाकिस्तान के कराची में शनिवार रात जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद गोलीबारी भी हुई। यह घटना पाकिस्तान रेंजर्स के दफ्तरों के पास हुई।

कराची में जोरदार धमाका

कराची में जोरदार धमाका

HighLights

  1. कराची में शनिवार रात जोरदार धमाका और गोलीबारी हुई।

  2. यह घटना पाकिस्तान रेंजर्स के दफ्तरों के पास हुई।

  3. धमाके की वजह और हताहतों की जानकारी अभी नहीं।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में आज शनिवार, 27 जून की रात जोरदार धमाका हुआ है। इसके बाद गोलीबारी भी हुई।

ARY न्यूज के मुताबिक यह धमाका पैरामिलिट्री फोर्स 'पाकिस्तान रेंजर्स' के दफ्तरों के पास हुआ। अधिकारियों ने तुरंत धमाके की वजह या किसी के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

कराची में जोरदार धमाका

कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में धमाके और उसके बाद गोलीबारी की खबर मिलने पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षाकर्मियों ने घटना के पीछे की वजह पता लगाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 22 लोगों की मौत और 576 गिरफ्तार, PoK में पाकिस्तान की बेरहमी; UNHRC में लगे गंभीर आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।