विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Blackout in Pakistan: देर रात अंधेरे में डूबा पूरा पाकिस्तान, इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक बत्ती गुल

By Manish PandeyEdited By:
Published: Sun, 10 Jan 2021 07:56 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 03:29 PM (IST)

Massive blackout in Pakistan पाकिस्तान के कई शहरों में शनिवार आधी रात को बिजली गुल हो गई। रिपोर्ट में कहा ...और पढ़ें

कराची, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, मुल्तान समेत कई शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गए।
कराची, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, मुल्तान समेत कई शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गए।

इस्लामाबाद, प्रेट्र। आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान अपने देशवासियों को बिजली देने में भी नाकाम साबित हो रहा है। तकनीकी खामी के चलते शनिवार देर रात पूरे पाकिस्तान में बिजली गुल हो गई। राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, रावलपिंडी और मुल्तान समेत अहम शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गए। काफी जद्दोजहद के बाद रविवार सुबह कुछ प्रमुख शहरों की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल हो सकी। ऊर्जा मंत्री उमर अयूब खान ने कहा कि तकनीकी टीम बिजली आपूíत को पूरी तरह से बहाल करने की कोशिशों में लगी है।

सूचना मंत्री शिबली फराज के साथ ऊर्जा मंत्री खान ने बताया कि सिंध प्रांत में स्थित स्थित गुड्डू पावर प्लांट में तकनीकी खराबी के चलते शनिवार रात 11:41 बजे पूरे देश में ब्लैक आउट हो गया। उन्होंने कहा कि जिस समय आपूर्ति बंद हुई उस समय 10,320 मेगावाट बिजली ग्रिड में दिखाई दे रही थी। इतनी बिजली सर्दी के दिनों में पूरे देश के लिए पर्याप्त है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक ऊर्जा मंत्री ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के बाद पावर प्लांट शेफ्टी सिस्टम अपने आप बंद होने लगे। खान ने बताया कि पूरी स्थिति से प्रधानमंत्री इमरान खान को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि ब्लैकआउट की असल वजह क्या थी और अचानक कैसे पावर ट्रांसमीशन सिस्टम की फ्रीक्वेंसी 50 से शून्य पर आ गई। गुड्उू पावर प्लांट से तीन प्रमुख सप्लाई लाइन जाती हैं और अभी तक यह पता नहीं चल सका सबसे पहले किस लाइन की फ्रीक्वेंसी गिरावट आई। इससे पहले इस्लामाबाद के डिप्टी कमीश्नर हमजा शफाकत ने ट्वीट करके कहा, 'नेशनल ट्रांसमीशन डिस्पैच कंपनी की लाइन ट्रिप कर गई है। जिसके चलते ब्लैकआउट हो गया है। स्थिति सामान्य होने में कुछ वक्त लगेगा।'

नवाज शरीफ सरकार पर लगाया आरोप

देश में ब्लैक आउट होने के साथ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सूचना मंत्री शिबली फराज ने इसके लिए पुराने ट्रांसमीशन सिस्टम को दोषी ठहराया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2013-18 के बीच पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की सरकार के दौरान आठ पूरे देश में ब्लैक आउट हुआ।

ट्विटर पर ट्रेंड किया हैशटैगब्लैकआउट

अचानक हुए इस ब्लैकआउट से सोशल मीडिया पर तमाम अफवाहों का दौर चल निकला। ब्रेकडाउन के तुरंत बाद ट्विटर पर हैशटैगब्लैकआउट शीर्ष पर ट्रेंड करने लगा। इसके तहत रविवार तड़के तक 52,800 से अधिक ट्वीट हुए। एक यूजर ने लिखा, आखिरकार इमरान खान ने नए पाकिस्तान को नाइट मोड में ला दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस दौरान उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना करें जो इस समय वेंटीलेटर पर हैं।