Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने खोजा टिड्डियों को कम करने का अजब तरीका, लोगों की मदद से बनाएगी जैविक खाद

पाकिस्तान सरकार लोगों की मदद से टिड्डियों को जैविक खाद में बदलने की योजना बना रही है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 02:35 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 02:35 PM (IST)
पाकिस्तान ने खोजा टिड्डियों को कम करने का अजब तरीका, लोगों की मदद से बनाएगी जैविक खाद

इस्लामाबाद, आईएएनएस। पाकिस्तान ने टिड्डियों के प्रकोप को कोरोना महामारी से ज्यादा बड़ा खतरा बताया जा रहा है। पाकिस्तान के तमाम राज्य इन टिड्डियों के डर से खासे परेशान है। इस खतरे को कम करने के लिए सरकार ने एक नया रास्ता खोज निकाला है। दरअसल, सरकार लोगों की मदद से टिड्डियों को जैविक खाद में बदलने की योजना बना रही है।

loksabha election banner

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और अनुसंधान मंत्रालय ने प्रस्तावित किया है कि जमीनी स्तर पर टिड्डी दल को नियंत्रित करने के लिए सामुदायिक सहयोग के माध्यम से टिड्डियों के संग्रह को प्रोत्साहित किया जाएगा।                                                                       

खाद बनाने के काम में अनुसंधान, विस्तार, शिक्षा और नागरिक समाज से पेशेवर भी शामिल होंगे। बाद में टिड्डी और अन्य जैव-अपशिष्ट पदार्थों के मिश्रण से एक खाद बनाई जाएगी। इस परियोजना का मकसद 10-15 प्रतिशत तक फसल उत्पादकता में सुधार करना है। इसके अलावा रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में 25 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य है, जिससे मिट्टी की उर्वरता और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

इस योजना के माध्यम से पाकिस्तान में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। देश भर में टिड्डियों की वजह से भोजन की कमी पैदा होने की आशंका है। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी सरकार ने देश भर में बड़ी मात्रा में फसलों को नष्ट करने के बाद टिड्डियों पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.