इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एफ-9 इलाके में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दो हथियारबंद लोगों ने बंदूक की नोक पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
इस्लामाबाद के एफ-9 इलाके में युवती से दुष्कर्म
जियो न्यूज ने बताया कि पीड़िता एफ-9 के एक पार्क में अपने किसी सहयोगी के साथ थी। इसी दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जियो न्यूज ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। FIR में कहा गया है कि हमलावरों ने युवती को बेरहमी से पीटा। इस दौरान पीड़िता ने अपनी सुरक्षा के बदले में उन्हें पैसे भी देने की पेशकश भी की। लेकिन हमलवारों के द्वारा उसे मारा गया।
पीड़िता को चुप रहने के लिए पैसे भी दिए
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने पीड़िता और उसके सहयोगी के भागने के प्रयासों को भी नाकाम कर दिया। साथ ही उन्होंने पीड़िता का सामान लौटाते हुए उसे चुप रहने के लिए 1,000 रुपये भी दिए। वहीं, दुष्कर्म की खबर फैलते ही लोगों ने देश की राजधानी में हुई इस घटना की सोशल मीडिया पर निंदा की।
लोगों ने ट्वीट कर जताया घटना पर दुख
एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा कि F9 पार्क के अंदर दो हथियारबंद लोगों द्वारा एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया, जिन्होंने दुष्कर्म के बाद उसे सूर्यास्त के बाद टहलने नहीं जाने के लिए कहा। पाकिस्तान कैसा देश बन गया है? हथियारबंद लोग पार्क में कैसे घुसे और किसी भी पुलिस कर्मी ने उन्हें क्यों नहीं पकड़ा। कृपया उन्हें ढूंढकर गिरफ्तार करें।
यह भी पढ़ें- Pervez Musharraf Died: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
यह भी पढ़ें- Pakistan News: अपनी बर्बादी की पोल-पट्टी खोल रहा पाकिस्तान, बताया- डिजिटल तबाही की ओर बढ़ रहा देश