विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाक सेना ने TTP के 15 आतंकियों को किया ढेर

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:38 PM (IST)

पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में अफगानिस्तान सीमा पर TTP के 15 आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और उन्हें मार गिराया।

पाक सेना ने TTP के 15 आतंकियों को किया ढेर (सांकेतिक तस्वीर)

पाक सेना ने TTP के 15 आतंकियों को किया ढेर (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) प्रांत में सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान सीमा के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने बताया कि अफगानिस्तान सीमा के पास चलाए गए ऑपरेशन में 'फितना अल-खवारिज' (TTP) के 15 आतंकवादियों को मार गिराया है।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, फितना अल-खवारिज से जुड़े आतंकवादियों ने 31 अगस्त और 1 सितंबर की मध्य रात्रि उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के विपरीत सीमा से घुसपैठ का प्रयास किया था। 36 घंटे तक चे ऑपरेशन के दौरान 15 आतंकियों को मार गिराया गया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

पाकिस्तानी सैन्य संगठन ISPR ने कहा, "पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हुई यह घटना एक बार फिर पाकिस्तान के उस लगातार रुख को सही साबित करती है कि अफगान तालिबान सरकार आतंकवादी संगठनों को अफगान जमीन का इस्तेमाल करने से रोकने में बुरी तरह नाकाम रही है।"

सेना ने आगे कहा कि अफगान तालिबान सरकार सीमा का प्रभावी प्रबंधन करने और अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगातार नाकाम रही है।

मंगलवार को मारे गए थे 21 आतंकवादी

मंगलवार को पाकिस्तान सेना ने बताया कि अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच दो अलग-अलग झड़पों में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए।

सेना ने एक बयान में कहा कि ये घटनाएं सोमवार रात चगाई जिले के नोकचा और पिशिन जिले के जियारत क्रॉस में हुईं, जिसमें सुरक्षा बलों के पांच जवान और कस्टम्स विभाग का एक अधिकारी भी मारा गया। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।