विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan Floods: पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया विश्व बैंक, 323 अरब डॉलर की करेगा सहायता

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 01 Oct 2022 10:39 AM (IST)

पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ के बाद दुनिया भर के देशों द्वारा बाढ़ प्रभावित की मदद की जा रही है। ...और पढ़ें

Pakistan Floods: पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया विश्व बैंक (फोटो एएनआइ)
Pakistan Floods: पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया विश्व बैंक (फोटो एएनआइ)

कराची, एजेंसी। पाकिस्तान में बीते दिनों आई विनाशकारी बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। इस भीषण बाढ़ के कारण पाकिस्तान को दुनिया भर के देशों से आर्थिक मदद की गुहार लगानी पड़ी है। इस बीच पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर विश्व बैंक 323 अरब डॉलर की सहायता प्रदान करेगा। जानकारी के अनुसार, विश्व बैंक पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए किसानों को 323 अरब डॉलर की सहायता देगा।

सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री ने कहा

सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने कहा कि हमें अपने बाढ़ वाले कृषि-उद्योग को कुछ प्रोत्साहन देकर पुनर्जीवित करना होगा। उन्होंने कहा कि भीषण बाढ़ के बाद से किसान खेती के लिए बीज और अन्य जरुरी सामान को खरीदने की स्थिति में नहीं हैं।

323 अरब डॉलर की करेगा मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी रबी फसल के मौसम से पहले तबाही के बाद किसानों को उनकी भूमि को पुनः प्राप्त करने में मदद करने के लिए विश्व बैंक ने प्रांतीय सरकार को 323 अरब डॉलर प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की है। द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, बाढ़ प्रभावित लोगों ने सरकारी मदद नहीं मिलने पर कई बार पाकिस्तानी सरकार की आलोचना की थी।

फसलों का पहुंचा नुकसान

बता दें कि दक्षिणी पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ ने कपास की फसलों को नुकसान पहुंचाया है, जिसने सिंध में किसानों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भीषण बाढ़ ने देश के किसानों की हजारों एकड़ कृषि भूमि और बागों को नष्ट कर दिया है।

बाढ़ के बाद देश में बढ़ रही बीमारी

इस बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बाद किसानों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध विरोध-प्रदर्शन भी किया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों में 25 लाख से ज्यादा लोग संक्रामक रोगों से प्रभावित हुए हैं।

WHO प्रमुख ने जताई चिंता

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पाकिस्तान में आपदा के बाद बढ़ रही बीमारियों और मौतों की एक लहर की संभावना के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की है। WHO प्रमुख ने आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए इस पर जल्द ही काम शुरू करने का सुझाव भी दिया है।

पाकिस्तान में लोगों का हाल-बेहाल

पाकिस्तान में रिकॉर्ड मानसून और भारी बाढ़ ने भूख और विभिन्न बीमारियों को जन्म दिया है। जिससे 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं और अनुमान है कि इससे 30 बिलियन अमरीकी डालर का नुकसान हुआ है।

Russia Vs US: अमेरिका के खिलाफ रूस के साथ आने वाले देशों को बढ़ता जा रहा है काफिला, अब बना ग्रुप-7

Russia-Ukraine War: जो बाइडेन की रूस को चेतावनी, कहा- US नहीं करने देगा NATO देशों की एक इंच जमीन पर कब्जा