Video: 'हर पाकिस्तानी बाल्टी में भर लें बाढ़ का पानी', रक्षा मंत्री का 'ज्ञान' सुनकर माथा पीट लेंगे आप
पाकिस्तान में भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बाढ़ पीड़ितों को अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग बाढ़ के पानी को नालियों में बहाने की बजाय टबों में भरकर रखें और इसे आशीर्वाद मानें। पंजाब में बाढ़ से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान इन दिनों भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मानसूनी बारिश के आई विनाशकारी बाढ़ से 24 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं एक हजार से ज्यादा गांव पानी में समा गए हैं। ऐसे नाजुक दौर में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का अजीबो-गरीब बयान सामने आया है।
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सलाद देते हुए कह रहे हैं कि वे बाढ़ के पानी को नालियों में बहाने के बजाए घरों में कंटेनरों और टब में स्टोर करके रखें, साथ ही पाकिस्तानी इस बाढ़ को आशीर्वाद के रूप में देखें।
ख्वाजा आसिफ का पानी वाला ज्ञान
एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, "जो लोग बाढ़ जैसे हालत के खिलाफ प्रदर्शन रहे हैं , उन्हें बाढ़ के पानी को अपने घरों में ले जाना चाहिए। लोगों को इस पानी को अपने घरों में टबों और बर्तनों में स्टोर कर लेना चाहिए। हमें इस पानी को एक वरदान के रूप में देखना चाहिए और इसे स्टोर करके रखना चाहिए।"
Strongly condemn tone deaf comments by Defence Minister Khawaja Asif against the people of Sindh.
"Sindhis were blocking roads for the river. They should consider these floods as a blessing and keep the water in their homes." pic.twitter.com/UkKdBHCeis
— Kumail Soomro (@kumailsoomro) September 1, 2025
आसिफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान में बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए 10-15 साल का इंतजार करने के बजाय, छोटे-छोटे बांध बनाने चाहिए, जो जल्दी बन सकें। हमें इस पानी को नाले में बहाने के बजाय स्टोर करना चाहिए।
पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार
पंजाब के सूचना मंत्री आजमा बुखारी के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रिकॉर्ड तोड़ बाढ़ से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के आंकड़ों के अनुसार, 26 जून से 31 अगस्त तक, बाढ़ के कारण 854 पाकिस्तानी मारे गए हैं, जबकि 1,100 से ज्यादा घायल हुए हैं।
पंजाब में दो दिन और मानसूनी बारिश का अलर्ट
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि चिनाब नदी का बढ़ता पानी मंगलवार को पंजाब के मुल्तान जिले तक पहुंच सकता है, जो रावी नदी के पानी के साथ मिल जाएगा। इस बीच, पंजाब में पंजनाद नदी का बढ़ता जलस्तर 5 सितंबर को अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, जबकि सतलुज नदी का पानी सुलेमानकी और हेड इस्लाम सहित बैराजों की ओर बढ़ रहा है।
अधिकारियों ने आगाह किया है कि पंजाब में दो दिन और मानसूनी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है, जिससे राहत अभियान बाधित हो सकते हैं और जलस्तर और बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Pakistan Floods: पाकिस्तान की बाढ़ ने 35 लाख बच्चों की शिक्षा को खतरे में डाला- संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।