विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी जेल में बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:57 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी लाहौर की कोट लखपत जेल में बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शाह महमूद कुरैशी लाहौर जेल में बेहोश होकर गिरे। (फाइल फोटो)

शाह महमूद कुरैशी लाहौर जेल में बेहोश होकर गिरे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शाह महमूद कुरैशी लाहौर जेल में बेहोश होकर गिरे।

  2. उन्हें तत्काल पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ले जाया गया।

  3. कुरैशी मई 2023 दंगों के मामलों में जेल में बंद हैं।

डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी जेल में बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जेल के एक अधिकारी ने बताया, 'सोमवार को लाहौर की कोट लखपत जेल में अपनी बैरक में टहलते समय कुरैशी को चक्कर आ गया, जिससे वे गिर गए और उनके घुटने और हाथ में चोटें आईं।' 70 वर्षीय नेता को इलाज के लिए पंजाब इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी ले जाया गया है।

कुरैशी नौ मई 2023 के दंगों से जुड़े कई मामलों में अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। कुरैशी के वकील राणा मुदस्सर उमर के अनुसार, उन्हें 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा, जिसके बाद यह तय किया जाएगा कि वे अस्पताल में ही रहेंगे या वापस जेल भेज दिया जाएगा।

कुरैशी की बेटी मेहर बानो ने कहा, 'साढ़े तीन साल पहले, एक स्वस्थ और शेरदिल इंसान को झूठे आरोपों में जेल भेज दिया गया था। उन्होंने अपने उसूलों से समझौता करने से इन्कार कर दिया। वह नौ मई की घटनाओं से जुड़े झूठे आरोपों के कारण दो साल से भी अधिक समय से कोट लखपत जेल में बंद हैं।'

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।