विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में गहराया दवा संकट, लोगों का इलाज करना हो रहा मुश्किल; टालनी पड़ रही सर्जरी

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:14 AM (IST)

पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा की कमी और आईएमएफ बेलआउट में देरी के कारण दवा संकट गहरा गया है, जिससे कच्चे माल का आयात प्रभावित हुआ है।

पाकिस्तान में दवा संकट (प्रतीकात्मक फोटो)

पाकिस्तान में दवा संकट (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा की कमी से दवा संकट गहराया।

  2. कच्चे माल के आयात में बाधा, दवा उत्पादन में 21.5% गिरावट।

  3. अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों की कमी से कई सर्जरी टलीं।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दवा संकट और गहरा गया है। विदेशी मुद्रा की कमी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाले बेलआउट (आर्थिक मदद) में देरी के कारण कच्चे माल और चिकित्सा उपकरणों का आयात प्रभावित हुआ है।

इससे दवाओं के उत्पादन में कटौती हुई है। इसके कारण दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कई सर्जरी भी टालनी पड़ी हैं।

पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा की कमी से दवा संकट

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल के महीनों में पाकिस्तान में दवाओं के उत्पादन में 21.5 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण यह है कि कमर्शियल बैंकों ने दवा बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल के आयात के लिए लेटर आफ क्रेडिट (एलसी) जारी करने से इनकार कर दिया है।

पाकिस्तान फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के चेयरमैन सैयद फारूक बुखारी के हवाले से कहा गया है कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव के कारण बैंकों ने एलसी के लिए आए आवेदनों में से केवल आधे को ही मंजूरी दी।

एलसी वे दस्तावेज होते हैं, जो सामान आयात करने वालों को दिए जाते हैं, जिनमें एक निश्चित समय के भीतर भुगतान की गारंटी होती है। इनके बिना दवाओं का आयात नहीं किया जा सकता, जिससे थोक और खुदरा विक्रेताओं द्वारा दवाओं की जमाखोरी होने लगी है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सरकारी अस्पतालों में आयातित ऑक्सीजनेटर, कोरोनरी स्टेंट, ट्रांसप्लांट किट और सिरिंज की कमी या अनुपलब्धता के कारण कई महत्वपूर्ण सर्जरी टाल दी गई हैं।"

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में 14 साल की ईसाई लड़की का अपहरण और जबरन मतांतरण, पुलिस ने हाई कोर्ट जाने की दी सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।