विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Updated News: सही नहीं थी पाकिस्तान में कब्र पर ताला लगाने वाली खबर

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Sat, 29 Apr 2023 09:31 PM (IST)Updated: Mon, 01 May 2023 11:21 AM (IST)

पाकिस्तान में कब्र पर ताला लगाने वाली खबर गलत निकली है। इस खबर को पहले समाचार एजेंसी एएनआई ने चलाया ...और पढ़ें

पाकिस्तान की कब्र वाली खबर गलत निकली।
पाकिस्तान की कब्र वाली खबर गलत निकली।

इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान में कब्र पर ताला लगाने की खबर गलत निकली है। समाचार एजेंसी एएनआई ने खबर में तथ्यात्मक अशुद्धियां पाते हुए उसमें सुधार किया है। खबर में डेली टाइम्स द्वारा रिपोर्ट किया गया था, जो गलत थी और फोटो भी भारत के हैदराबाद से एक कब्र की थी। 

बताई गई कब्र तेलंगाना में है और इस कब्र पर ताला लगा दिया गया है ताकि कोई इस कब्र में किसी और को न दफनाए। इस अपडेट को प्रकाशित करने के समय डेली टाइम्स के संपादकीय को हटाया या खारिज नहीं किया गया है। हालांकि, वीडियो और तस्वीरों ने कहानी में इस्तेमाल की गई बंद कब्र की प्रतिनिधि तस्वीर की तथ्य-जांच की है, जो कि हैदराबाद से है न कि पाकिस्तान से।

(डिस्क्लेमर: समाचार एजेंसी एशिया न्यूज इंटरनेशनल (एएनआई) द्वारा जारी इस खबर में तथ्यात्मक अशुद्धियां थीं। एजेंसी ने भी अपनी खबर को अपडेट कर दिया है, अतएव हमारी खबर भी अपडेट की गई है। जागरण पाठकों को विश्वसनीय एवं तथ्यपरक खबरें देने के लिए प्रतिबद्ध है। पाठकों को हुई असुविधा के लिए खेद है।)