पाकिस्तान के कोरोना वायरस के मामले बढ़कर हुए 31,674, सबसे ज्यादा सिंध प्रांत में बिगड़े हालात
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान में अब तक कुल 305851 परीक्षण किए हैं।
इस्लामाबाद, पीटीआइ। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में 1,140 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। इनसे देश में संक्रमण की कुल संख्या 31,674 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पंजाब में 11,869 मामले, सिंध 12,017, खैबर-पख्तूनख्वा 4,875, बलूचिस्तान 2,061, इस्लामाबाद 716, गिलगित-बाल्टिस्तान 457 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 86 मामले दर्ज किए गए।
मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में तैंतीस मरीजों की मौत हो गई, जबकि कुल मौत की संख्या 706 हो गई। अब तक पाकिस्तान में 8,555 मरीज ठीक हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 305,851 परीक्षण किए हैं।
दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। हर देश इस महामारी से लड़ने में हर संभव प्रयास कर रहा है।
दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) के 41लाख, 90 हजार, 232 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2 लाख, 85 हजार 118 लोगों की मौत हो गई है। 14,11,771 लोग ठीक हो गए हैं। ये आंकड़े समाचार एजेंसी रायटर्स द्वारा जारी आज सुबह 8.20 तक के हैं।
दुनिया में सबसे प्रभावित अमेरिका है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19)से 830 लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार देश में अब तक कोरोना से 80,352 लोगों की मौत हो गई है। लगातार दूसरे दिन यहां 900 से कम लोगों की मौत हुई है। बता दें कि मार्च के बाद रविवार को कोरोना से सबसे कम 776 लोगों की मौत हुई थी।
समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा मामले वाले देशों की सूची में रूस एक बार फिर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। रूस ने इस मामले में ब्रिटेन से आगे निकल गया है। देश में अब तक 2,116 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 58 लाख (5.8 million) टेस्ट हुए हैं।
कोरोना वायरस (COVID-19) के बढ़ते मामलों के बावजूद देशभर में लागू पाबंदियों को रूस आज से खत्म करने वाला है। समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार देश में अब तक 2,21,000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।