विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में यात्री बस और वैन में टक्कर, हादसे में 12 लोगों की मौत

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:51 PM (IST)

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक यात्री बस और वैन की भीषण टक्कर में तीन महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत

पाकिस्तान में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत

HighLights

  1. बलूचिस्तान में यात्री बस और वैन की टक्कर हुई।

  2. हादसे में तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत।

  3. उथल जीरो पॉइंट पर तेज रफ्तार बस वैन से टकराई।

डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में यात्री बस और वैन की टक्कर हो गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उथल जीरो प्वाइंट पर हाइवे पर हुई इस टक्कर में कई अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पुलिस ने बताया, 'यह हादसा तब हुआ जब जब उथल जीरो पॉइंट पर, जहां सड़क मुड़ती है, तेज रफ्तार यात्री बस सामने से आ रही एक वैन से टकरा गई।' उन्होंने बताया कि बस ग्वादर से कराची जा रही थी, जबकि वैन कराची से लासबेला की ओर जा रही थी।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को बाहर निकालने के लिए दुर्घटना स्थल पर रेसक्यू जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: घोस्ट स्कूलों पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर सिंध हाई कोर्ट सख्त, सेंसर बोर्ड को दिया 10 दिनों का समय