विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान के पंजाब में बस पलटने से हादसा; 11 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:05 PM (IST)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे 11 यात्रियों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।

पाकिस्तान के पंजाब में तेज रफ्तार बस पलटने से 11 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब में तेज रफ्तार बस पलटने से 11 लोगों की मौत

HighLights

  1. पाकिस्तान के पंजाब में तेज रफ्तार बस पलटने से बड़ा हादसा।

  2. हादसे में 11 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल।

  3. राजनपुर में निर्माणधीन हाईवे पर हुआ यह हादसा।

डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को एक तेज रफ्तार बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से 11 यात्रियों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस कराची से पंजाब के डेरा गाजी खान जिले की ओर जा रही थी, तभी लाहौर से 500 किलोमीटर दूर राजनपुर में यह हादसा हो गया। हादसा हाईवे के उस हिस्से पर हुआ, जहां निर्माण कार्य चल रहा था।

आपातकालीन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि माना जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। बचाव कार्य से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, 19 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया, जबकि 12 अन्य लोगों को, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं, घटनास्थल पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने लोगों की मौत पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- 'मुनीर के हाथ में पाकिस्तान का कंट्रोल', शहबाज के मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- बड़े अफसर छोड़कर जा रहे देश