विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुनीर के हाथ में पाकिस्तान का कंट्रोल', शहबाज के मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- बड़े अफसर छोड़कर जा रहे देश

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:06 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 04:01 PM (IST)

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि देश की कमान सेना प्रमुख आसिम मुनीर के हाथों में जाती ...और पढ़ें

आसिम मुनीर के हाथ में पाकिस्तान का कंट्रोल (जागरण)

आसिम मुनीर के हाथ में पाकिस्तान का कंट्रोल (जागरण)

HighLights

  1. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया खुलासा।

  2. सेना प्रमुख आसिम मुनीर के हाथ में कमान।

  3. पाक नौकरशाहों का विदेशों में पलायन जारी।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान को लेकर हमेशा ही ये बात सामने आता है कि वहां की सत्ता में प्रधानमंत्री एक कठपुतली की तरह काम करता है और देश का पूरा कंट्रोल पाक आर्मी चीफ के हाथों में रहता है।

पाकिस्तान में यह बात एक बार फिर साबित होती नजर आ रही है। इस बार पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद इस बात पर मुहर लगाई है कि आर्मी चीफ आसिम मुनीर के हाथ में ही पाकिस्तान की कमान है।

विदेशों में पलायन कर रहे पाक के नौकरशाह

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नौकरशाहों के बड़े पैमाने पर पलायन को लेकर चिंता जताई है। इस्लामाबाद में शासन पर सेना प्रमुख आसिम मुनीर का प्रभाव बढ़ने की खबरों के बीच, पाकिस्तान के सत्ताधारी वर्ग का प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की चुनी हुई सरकार से भरोसा उठता दिख रहा है। 

ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान के कई नौकरशाहों ने कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों को अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है।'

आसिफ ने आगे बताया, 'इन नौकरशाहों ने पाकिस्तान सरकार में काम करने के दौरान ही, एक सोची-समझी योजना के तहत, विदेश जाने की तैयारी कर ली थी। इससे अपने देश और अपनी नौकरी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े होते हैं।'

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने बताया कि हाल के वर्षों में पुर्तगाल, नौकरशाहों के पलायन के लिए एक पसंदीदा जगह बनकर उभरा है। उन्होंने आगे कहा कि जिन अधिकारियों के नाम इस मामले में सामने आए हैं, वे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं और अलग-अलग सरकारों के काफी करीबी रहे हैं।

विदेश में बसने की पहले से प्लानिंग

ख्वाजा आसिफ ने ऐसे नौकरशाहों की निष्ठा पर भी सवाल उठाए और पूछा, क्या यह सब संदेह से परे है, या वे बस कुछ समय के लिए यहां रुके हुए थे? क्या ऐसे नौकरशाह पाकिस्तान को विदेश में बसने से पहले केवल एक अस्थायी पड़ाव के रूप में देखते थे।'

शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की मौजूदा सरकार, जिसे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का समर्थन हासिल है, आसिम मुनीर पर निर्भर मानी जाती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की नजरों में जगह बनाने के बाद से ही मुनीर का रसूख काफी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- 10 साल बाद ही एग्जिट और 3 महीने का नोटिस... किन शर्तों पर हुआ है पाकिस्तान-सऊदी-तुर्किए के बीच समझौता?