पाकिस्तान में आर्थिक तंगी से हाहाकार, शहबाज सरकार ने मंत्रियों की नई गाड़ी खरीदने और विदेश यात्रा पर लगाई रोक
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने मंत्रियों और अधिकारियों की सुख-सुविधाओं पर रोक लगा दी है। इसके तहत नई ...और पढ़ें
-1789665162141_m.webp)
पाकिस्तान में आर्थिक तंगी से बिगड़े हालात
HighLights
आर्थिक संकट के कारण पाकिस्तान ने मंत्रियों की सुख-सुविधाएं रोकीं।
नए वाहन खरीदने और विदेश यात्राओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया।
सरकारी वाहनों के ईंधन कोटे में 50% की भारी कटौती की गई।
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपने मंत्रियों-अधिकारियों की सुख-सुविधाओं पर रोक लगा दी है। बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के नए वाहन खरीदने और विदेशी दौरों पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को जारी आदेश में इमरजेंसी अभियान के तहत सरकारी गाड़ियों के ईंधन कोटे में भी 50% की भारी कटौती की घोषणा की है। पाकिस्तान में लगाई गई यह रोक अगले तीन महीने तक लागू रहेगी। हालांकि, सेना, कानून-व्यवस्था और जरूरी सेवाओं से जुड़े ऑपरेशनल वाहनों को इस श्रेणी से बाहर रखा गया है।
किसे मिलेगी छूट?
पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अगले तीन महीने तक मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों की विदेश यात्रा पर पूरी तरह रोक रहेगी। यही नहीं जरूरी यात्राओं के दौरान भी सामान्य तौर पर मंजूरी नहीं दी जाएगी। हालांकि, कुछ चीजों को इससे बाहर रखा है। अनिवार्य यात्राओं में मंत्रियों, सलाहकारों और अन्य सरकारी पदाधिकारियों को इकोनॉमी क्लास में सफर करना होगा।
ERE बजट में 5 फीसदी कटौती का फैसला
वहीं, बैठकों को लेकर पाकिस्तान सरकार का कहना है कि जहां तक संभव हो, टेलीकॉन्फ्रेंसिंग का इस्तेमाल किया जाए। सरकारी खर्च पर सेमिनार, ट्रेनिंग और कॉन्फ्रेंस आयोजित करने पर भी रोक लगाई गई है। इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के गैर-ERE बजट में 5 फीसदी कटौती का फैसला किया है।
सरकारी दावतों पर भी ब्रेक
पाकिस्तान सरकार ने सरकारी आधिकारिक डिनर पर भी रोक लगा दी है। सिर्फ विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के लिए इसकी छूट दी जाएगी। यही नहीं शादी से जुड़े कार्यक्रमों में भी सिर्फ एक ही डिश परोसने का निर्देश दिया गया है।
जबकि बाजार और दुकानें रात 9 बजे, मैरिज हॉल रात 10 बजे और रेस्तरां रात 11 बजे तक बंद करने होंगे।
यह भी पढ़ें- UN में भारत ने पाक को लताड़ा: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले का मास्टरमाइंड गुफाओं में नहीं, पाकिस्तान में फरमा रहा था आराम
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के दोस्त का हाल बेहाल, महंगाई 30% के पार; आर्थिक संकट के बीच भी भारत के खिलाफ उगलता रहता है जहर
